Select Date:

अली गोनी और करण कुंद्रा करने जा रहे हैं साथ में शादी? खर्चा बचाने और नेटफ्लिक्स पर बेचने की कर ली है प्लानिंग

Updated on 15-07-2025 12:27 PM
टीवी इंडस्ट्री के दो मोस्ट बैचलर कपल अली गोनी-जैस्मीन भसीन और करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की शादी पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है। हर कोई इस पल का इंतजार कर रहा है कि ये चारों कब फेरे लेंगे। क्योंकि इन्हें डेट करते हुए एक अरसा बीत रहा है। जहां अली और जैस्मिन लिव-इन में रह रहे हैं और एक नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। वहीं करण और तेजस्वी भी साथ में अक्सर घूमते-फिरते नजर आते हैं। लेकिन ये कब बंधन में बधेंगे, किसी को पता नहीं। लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दोनों एक्टर अपनी शादी की प्लानिंग करते नजर आए।

दरअसल, एक महीने पहले यानी 5 जून, 2025 को अली गोनी ने JasLy यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर किया था, जिसमें वह और करण कुंद्रा 'लाफ्टर शेफ्स 2' के सेट पर बात करते दिखाई दिए। पहले अली अपने सफेद बाल दिखाते हुए बोलते हैं कि कांड हो गया। फिर करण से कहते हैं, 'जल्दी शादी कर ना, फिर मैं भी करूंगा। या भाई एक काम करते हैं, साथ में शादी कर लेते हैं।'

करण कुंद्रा और अली गोनी कब करेंगे शादी?

करण कुंद्रा ने साथ में शादी करने वाली बात पर कहा, 'साथ में करते हैं। एक खर्चा बच जाएगा और पार्टी डबल हो जाएगी।' अली ने कहा, 'और दोस्त सब सेम ही हैं ऑलमोस्ट।' करण भी हामी भरते हैं कि उन दोनों के दोस्त सेम ही हैं। फिर अली भी इसे अच्छआ आइडिया बताते हैं, 'आइडिया अच्छआ है। वैयार यार कहीं बाहर करते हैं। इंडिया के बाहर।' करण ने कहा कि ऐसा किसी ने नहीं किया होगा।

अली गोनी और करण कुंद्रा नेटफ्लिक्स को बेचेंगे शादी?

अली ने करण से शादी बेचने की बात की। कहा, 'एक बात बताऊं, हम दोनों अपनी नेटफ्लिक्स पर बेच सकते हैं। अगर दोनों साथ में करेंगे तो। स्टार कास्ट देख न... हीरो करण अली और हीरोइन जैस्मिन और तेजस्वी। भाई ये आइडिया ठीक है।' बता दें कि 'लाफ्टर शेफ्स 2' का 27 जुलाई को ग्रैंड फिनाले होगा और 2 अगस्त से इसकी जगह पर 'पति पत्नी और पंगा' ऑन एयर होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
 20 July 2026
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…
 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
Advt.