डेट कर रहे हैं मिस्टर फैजू और जन्नत जुबैर? ईद से पहले फैंस को दिया ये तोहफा!
Updated on
18-04-2023 09:21 PM
सोशल मीडिया पर मिस्टर फैजू के नाम से फेमस फैजल शेख की कुछ फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में वो टीवी एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन जन्नत जुबैर संग नजर आ रहे हैं। ये देखने के बाद तो मानों #Fainat के फैंस को रमजान के पवित्र महीने में ईदी ही मिल गई है, क्योंकि वे हमेशा से ही इन दोनों को साथ देखना चाहते थे। दोनों के अफेयर के खूब कयास लगाए जाते रहे हैं। अब इन्हें साथ देख फैंस कह रहे हैं- रब ने बना दी जोड़ी!
मिस्टर फैजू और Jannat Zubair दोनों ने ही इंस्टाग्राम हैंडल पर ये फोटोज शेयर की हैं। कैप्शन में चांद वाला इमोजी बनाया है। इस पोस्ट पर मौनी रॉय ने दिल वाला और नजर ना लगने वाला इमोजी बनाया है। राजीव अदातिया ने भी प्यार उड़ेला है।
फोटो देख फैंस के मन में फूटा लड्डू
जन्नत जुबैर और Faisal Shaikh की फोटो देखने के बाद फैंस बहुत खुश हैं। एक फैन ने तो दोनों को शादी करने की सलाह दे दी। उसने कॉमेंट किया, 'आप दोनों शादी कर लो यार, बहुत अच्छी जोड़ी रहेगी...।' दूसरे फैन ने लिखा, 'थैंक्यू ईदी देने के लिए।'
कम उम्र में ही एक्टिंग करने लगी थीं जन्नत
जन्नत के बारे में बताएं तो उनका जन्म 29 अगस्त 2001 को मुंबई में हुआ था। उन्हें 2019 में 12वीं क्लास में 81 पर्सेंट हासिल हुए थे। वो मुंबई के एक प्राइवेट कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस कई शोज और फिल्मों में काम किया है। वो रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।
टिक टॉक से फेमस हुए थे मिस्टर फैजू
मिस्टर फैजू उर्फ फैजल शेख का पूरा नाम शेख मोहम्मद मुदस्सिर फैजल है। वो टिक टॉक स्टार, मॉडल, एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1994 को मुंबई में हुआ था। उनका नाम टिक टॉक स्टार Jumana Khan से जुड़ चुका है, लेकिन बाद में इनका रिश्ता टूट गया था। बताया जाता है कि इसके बाद वो जन्नत जुबैर को डेट कर रहे हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…