शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला अंग्रेजों के जमाने से ही फेमस है। दशकों से ऐसा देखा जा रहा है कि लोग वहां नए साल के आगमन का स्वागत करने पहुंचते हैं। वहां हर साल इस दिन होटलों के कमरे शत-प्रतिशत भर जाते हैं। कोरोना काल में भी नव वर्ष के दिन होटलों के कमरे 90 फीसदी से ज्यादा भरे थे। लेकिन इस साल होटलों के 20 प्रतिशत कमरे खाली ही हैं।
पिछले चार दशकों में ऐसा पहली बार देखा गया है कि होटलों के केवल 80 प्रतिशत कमरों की ही बुकिंग हो सकी। होटल इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने बताया कि मनाली में बर्फबारी और अटल सुरंग देखने की दीवानगी ने पर्यटकों का रूख मोड़ दिया। साथ ही शिमला में पर्यटकों के आने पर सख्ती भी बढ़ी है। इस समय शिमला शहर में बिना बुकिंग के पर्यटक वाहनों पर प्रवेश निषेध है। इस बार नए साल पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…