अंपायर से बहस करना पाकिस्तानी खिलाड़ी को पड़ा महंगा, ICC ने सुना दी ये सजा
Updated on
06-12-2025 12:36 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान पर श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के कारण आईसीसी ( ICC ) ने कार्रवाई की है। इस घटना के लिए उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डीमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।
क्या था पूरा मामला?
यह कार्रवाई 29 नवंबर को हुए फाइनल मुकाबले के 19वें ओवर में हुई। फखर जमान को जब आउट करार दिया गया, तो उन्होंने अंपायर के फैसले से असहमति जताते हुए काफी देर तक बहस की। आईसीसी ने उनके इस व्यवहार को खेल भावना के खिलाफ माना और उन्हें आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया। आईसीसी के अनुसार, जमान ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन किया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्णय पर असहमति जताने से संबंधित है।
जुर्माना और डीमेरिट पॉइंट
फखर जमान पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। उन्हें एक डीमेरिट पॉइंट भी मिला है। यह उनके पिछले 24 महीनों के रिकॉर्ड में पहला डीमेरिट पॉइंट है। मैच रेफरी रेऑन किंग ने यह सजा सुनाई। फखर जमान ने लगाए गए आरोप और सजा दोनों को स्वीकार कर लिया, जिसके कारण किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर अहसान रजा और आसिफ याकूब सहित अन्य मैच अधिकारियों द्वारा लगाया गया था।
ईसीसी आचार संहिता के तहत लेवल 1 के उल्लंघन सबसे हल्के माने जाते हैं, लेकिन इनके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। जुर्माने के अलावा मिला डीमेरिट पॉइंट एक औपचारिक चेतावनी के समान है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, डीमेरिट पॉइंट दो साल तक सक्रिय रहते हैं और यदि कोई खिलाड़ी इस अवधि में चार या उससे अधिक डीमेरिट पॉइंट जमा कर लेता है, तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…