Select Date:

कोलकाता में स्‍टेज पर नर्वस हुए Arijit Singh, संन्‍यास के बाद पहली बार LIVE शो, कहा- घबराहट हो रही

Updated on 09-02-2026 01:33 PM
अरिजीत सिंह प्‍लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास की घोषणा के बाद रविवार को पहली बार कोलकाता में स्टेज पर लौटे। यह फैंस और खुद अरिजीत के लिए एक इमोशनल मौका था, क्‍योंकि जब से उन्‍होंने यह ऐलान किया है कि वह अब फिल्‍मों के लिए नहीं गाएंगे, हर चाहने वालों के दिल में एक मायूसी सी है। बहरहाल, रिटायरमेंट के ऐलान के बाद अपने पहले लाइव परफॉर्मेंस में गाहे-बगाहे यह बात अरिजीत की जुबान पर भी आई। खचाखच भरे नेताजी इंडोर स्टेडियम में परफॉर्मेंस के दौरान वह मौका भी आया, जब तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अरिजीत ने कहा, 'मैं बहुत नर्वस हूं।' दिग्‍गज सिंगर ने कार्यक्रम में सितार वादक अनुष्का शंकर और मशहूर पर्कशनिस्ट बिक्रम घोष के साथ 20 मिनट का एक लंबा सेट परफॉर्म किया।

सोशल मीडिया पर अरिजीत के फैंस के बीच उनके परफॉर्मेंस के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसमें अरिजीत को सितार वादक अनुष्का शंकर स्टेज पर बुलाती नजर आती हैं। तब फैंस के हुजूम से बात करते हुए अरिजीत कहते हैं कि उन्हें घबराहट हो रही है। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत नर्वस हूं। मुझे बहुत घबराहट हो रही है। मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद।'

अनुष्का और बिक्रम संग 'माया भोरा राती' पर परफॉर्मेंस

कार्यक्रम के दौरान अरिजीत सिंह ने अनुष्का और बिक्रम घोष के साथ मिलकर 'माया भोरा राती' पर एक दमदार और मोहक परफॉर्मेंस दी। यह एक बंगाली रचना है, जिसे मूल रूप से लक्ष्मी शंकर ने गाया था और महान पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था

अनुष्‍का शंकर संग संगीत बनाने का अनुभव किया शेयर

अरिजीत सिंह ने स्‍टेज से लंदन में अनुष्का शंकर के घर का किस्‍सा भी शेयर किया। उन्‍होंने बताया कि साथ में संगीत बनाते हुए दोनों ने किस तरह के क्रिएटिव पल बिताए। कार्यक्रम में 'ट्रेसेस ऑफ यू' पर एक डुएट भी शामिल था, जिसे अनुष्का शंकर ने कंपोज किया था और मूल रूप से नोरा जोन्स के साथ परफॉर्म किया था।=

अनुष्‍का शंकर ने शेयर किया वीडियो, अरिजीत को कहा- वन एंड ओनली!

अनुष्का शंकर ने खुद भी इस कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने साथ में कैप्‍शन लिखा, 'बाद में कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन अभी के लिए, मेरा दिल!!!! एक और एकमात्र अर‍िजीत सिंह को मेरे पिता के शायद ही कभी सुने गए बंगाली गाने में जानू फूंकते हुए सुनना और फिर कोलकाता के साथ अपना नया म्‍यूजिक शेयर करना, यह सब सच में यादगार था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.