शादी के अगले दिन ही मैदान पर लौटे अर्जुन तेंदुलकर, प्री वेडिंग इवेंट के बीच में भी खेला था मैच
Updated on
07-03-2026 12:39 PM
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री वेडिंग इवेंट शुरू हो गए थे। गुरुवार को दिन में अर्जुन सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद अर्जुन क्रिकेट के मैदान पर वापसी भी कर चुके हैं।
डीवाई पाटिल कप में खेलने उतरे अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर डीवाई पाटिल टी20 कप 2026 में डीवाई पाटिल ब्लू टीम का हिस्सा थे। शादी के 24 घंटे भी नहीं हुए थे और वह मुंबई कस्टम्स के लिए सेमीफाइनल मुकाबले में खेलने उतरे। इस मैच में अर्जुन ने 9 रन बनाए और गेंदबाजी में एक ओवर में 20 रन खर्च किए। उनकी टीम को इस मैच में हार झेलनी पड़ी और टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।
अर्जुन ने 4 मार्च को भी खेला था मैच
अर्जुन तेंदुलकर प्री वेडिंग इवेंट के बीच में भी डीवाई पाटिल कप में खेलने पहुंच गए थे। 4 मार्च को टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया था। उस मैच में भी अर्जुन खेले थे। इस टूर्नामेंट में अर्जुन तेंदुलकर ने कुल 5 मुकाबले खेले। इसमें उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 83 रन बनाए। गेंदबाजी की बात करें तो अर्जुन को 5 विकेट मिले।
आईपीएल में लखनऊ के लिए खेलेंगे
इसी महीने के अंत में आईपीएल 2026 की शुरुआत होगी। डीवाई पाटिल टी20 कप को खिलाड़ी आईपीएल की तैयारी के रूप में लेते हैं। अर्जुन इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। नीलामी से पहले वह ट्रेड होकर मुंबई से लखनऊ पहुंच गए। आईपीएल में अर्जुन ने 5 मैच खेले हैं और इसमें उनके नाम 3 विकेट हैं। टी20 करियर में वह 29 मैचों में 35 शिकार कर चुके हैं।
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…