पूकी के कारण अरमान और विद्या में टेंशन, अभिरा को कावेरी देगी दिलासा, 'ये रिश्ता क्या...' में मचेगा घमासान
Updated on
15-05-2025 05:28 PM
टीवी की दुनिया के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का जलवा कायम है। एक ओर जहां 18वें हफ्ते की TRP रेटिंग में यह नंबर-3 पर टिकी हुई है, वहीं शो में नए प्लॉट ट्विस्ट से दर्शकों का खूब मनोरंजन भी हो रहा है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर इस सीरियल की मौजूदा कहानी में काफी कुछ ऐसा हो रहा है, जो इसके चाहने वालों को इमोशनल कर रहा है। अरमान अपनी बेटी नवजात बेटी पूकी के लिए बहुत ही पजेसिव है। इस कारण पूरा पोद्दार परिवार टेंशन में है। लेकिन इस वजह से अरमान और अभिरा के बीच की दूरियां भी बढ़ने लगी हैं।
पूकी की हर बात का जरूर से ज्यादा खयाल रख रहा अरमान, अभिरा को बेटी से दूर रखता है। अब इसी कारण आने वाले एपिसोड में अरमान का अपनी मां विद्या के साथ भी रिश्ता बिगड़ने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में, पोद्दार परिवार अरमान और अभिरा की बेटी पूकी के नहावन की रस्म मनाते हुए दिखाई देंगे। इसके लिए जहां एक तरफ जश्न का माहौल होगा, वहीं अरमान की हरकतों से सब घबराने वाले हैं।
पिकनिक मनाने जाएगा पोद्दार परिवार
टीवी सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहा है। विद्या इस दौरान पूकी को संभाल रही हैं। जबकि अभिरा अपनी बेटी से दूर खड़ी होगी। ऐसे में कावेरी आगे बढ़कर अभिरा के पास जाएगी और उससे पूकी से दूर खड़े होने का कारण पूछेगी। अभिरा तब कावेरी को बताती है कि अरमान ने उसे पूकी से दूर रहने के लिए कहा है, क्योंकि उसे हल्का जुकाम है।
कावेरी ने किया अभिरा को सपोर्ट
कावेरी इस पर अभिरा का बचाव करती है। अभिरा पूरी तरह से टूट चुकी है, क्योंकि उसे अपनी ही बेटी से दूर रखा गया है। इस बीच, अरमान और मनीष फैमिली पिकनिक पर जाने के लिए एक बड़ी बस लेकर पहुंचते हैं। अरमान बस आते ही विद्या की गोद से पूकी को ले जाता है और थोड़ा झल्ला जाता है।
मां विद्या और अरमान के रिश्ते में मचेगी खलबली
इस पॉपुलर टीवी शो में इस दौरान कुछ ऐसा होगा कि अरमान, विद्या के बर्ताव से चिढ़ जाएगा। यह सब पूकी के डायपर के कारण होता है। हर कोई अरमान के इस व्यवहार को देखकर हैरान हो जाएगा। शो में हम यह पहले ही देख चुके हैं कि अरमान ने अभिरा को पूकी से दूर किया हुआ है, अब ऐसा लग रहा है कि वह अपने पजेसिव नेचर के कारण मां विद्या और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ भी रिश्ता खराब करने वाला है।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…