Select Date:

अरमान मलिक और बीवियों को जान से मारने की धमकी, 1 Cr की फिरौती, शिकायत दर्ज करा चुके यूट्यूबर को सता रही एक चिंता

Updated on 17-11-2025 02:24 PM
यूट्बूर अरमान मलिक जबसे 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में नजर आए, तबसे उनकी पर्सनल लाइफ आए दिन सुर्खियों में रहती है। अब खबर है कि उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी मिली है। उनसे फोन पर एक करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी गई है। धमकी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए तो चमत्कार दिखाएंगे। इस मामले में अरमान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है।

दो बीवियों पायल और कृतिका के साथ रहने वाले यूट्यूबर अरमान मलिक ने बताया कि उनके पास लगभग 20 दिनों से धमकी भरे फोन और मैसेज आ रहे हैं। उन्होंने इस साजिश में किसी करीबी के भी शामिल होने का शक जताया है। ये धमकी भरे फोन उनकी पत्नियों को भी आ रहे हैं। अरमान ने कहा कि अब सारी हदें पार हो चुकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में जल्द एक्शन लेगी।

अरमान को आ रहे धमकी भरे फोन

जिस नंबर से अरमान मलिक और उनकी बीवियों को धमकी भरे फोन और मैसेज आ रहे हैं, वो विदेश का है। उनका कहना है कि जबसे वो दुबई से लौटकर आए हैं, तबसे ही फोन और मैसेज आ रहे हैं, लेकिन बिजी होने के कारण वो फोन नहीं उठा पाते थे। इसके बाद बदमाशों ने उनकी बीवी कृतिका को फोन किया। फिर उनके करीबी दोस्त के पास भी फोन गया और उससे कहा कि अरमान को कहो कि वो फोन उठाए। फिर पायल के पास भी कॉल आई।

1 करोड़ रुपये की मांगी फिरौती

अरमान ने बताया कि बदमाश पहले 5 करोड़ रुपये मांग रहे थे। फिर 30 लाख रुपये मांगने लगे। इसके बाद अब 1 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। अरमान का कहना है कि उन्हें अपने बच्चों की सबसे ज्यादा चिंता हो रही है, क्योंकि अब बदमाशों ने बच्चों को लेकर धमकियां दी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.