चीन बॉर्डर पर सेना को मिलेगी 24x7 बिजली, अरुणाचल में चल रहे प्रोजेक्ट की पीएम मोदी ने की तारीफ
Updated on
07-04-2023 06:27 PM
नई दिल्ली: चीन बॉर्डर (China Border) पर सेना (Indian Army) की एक बड़ी दिक्कत जल्द दूर होने वाली है। चीन बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को 24 घंटे बिजली (24x7 Power Supply) की आपूर्ति जल्द हो सकेगी। अरुणाचल प्रदेश सरकार की ओर से इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने चीन की सीमा से लगे गांवों में 50 स्टैंड अलोन मिनी और माइक्रो पनबिजली परियोजनाएं स्थापित करने को लेकर अरुणाचल प्रदेश सरकार के प्रयास की सराहना की है। इस बिजली प्रोजेक्ट से गांव वालों के साथ ही बॉर्डर पर तैनात सेना को बिना बाधा के बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के एक ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास होगा साथ ही इन इलाकों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा।
सीएम पेमा खांडू ने तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा कि स्वर्ण जयंती सीमा रोशनी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप है कि सीमावर्ती गांव अंतिम नहीं बल्कि सबसे पहले विकसित और बदलने वाले हैं। मेरे मुक्तो विधानसभा क्षेत्र के मागो गांव में एक नई शुरुआत हो रही है। ग्रामीणों और सीमा सुरक्षा बलों को 24x7 बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 50 स्टैंड-अलोन मिनी और माइक्रो पनबिजली परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं।
अरुणाचल प्रदेश में ग्रामीणों के साथ-साथ सशस्त्र बलों को भी निरंतर बिजली प्रदान करने के लिए दूरदराज के सीमावर्ती गांवों में 50 सूक्ष्म-पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण के मिशन के साथ 'स्वर्ण जयंती सीमा ग्राम रोशनी कार्यक्रम' शुरू किया है। सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (CEA) और बिजली डेवलपर्स का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश की कुल पनबिजली क्षमता 57,000 मेगावाट से अधिक अनुमानित है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…