Select Date:

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज में अर्शदीप सिंह ने झटके सर्वाधिक विकेट

Updated on 05-10-2022 05:45 PM

ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी तीन मैचों की टी20 सीरीज भारत ने 2-1 से जीती। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की आखिरी सीरीज थी। इसके बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले से कुछ दिन पहले अभ्यास मैच खेलेगी। हालांकि टीम के लिए ये दोनों सीरीज काफी महत्वपूर्ण थी। बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन रहा है। 

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रेस्ट पर रहे अर्शदीप सिंह ने वापसी कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट चटकाए थे। अर्शदीप ने इस सीरीज में दो मैच खेले और 5 विकेट झटके। दूसरे मैच में वह काफी महंगे रहे और 4 ओवर में 62 रन देकर 2 विकेट लिया। दो ही मैच खेलने के बावजूद वह सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

टॉप-5 में भारत के दीपक चाहर तीन विकेट लेकर चौथे स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर केशव महाराज रहे, जिन्होंने 4 विकेट लिए।  सीरीज में सिर्फ आखिरी मैच में खेलने वाले ड्वेन प्रिटोरियस ने तीन विकेट झटके और तीसरे स्थान पर रहे। पांचवें स्थान रबाडा दो विकेट के साथ रहे। 

क्विंटन डिकॉक ने बनाए सर्वाधिक रन

दक्षिण अफ्रीका के स्टार सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने तीन मैचों में 138 रन बनाए। उनका औसत 69 रहा। इस सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड मिलर रहे, जिन्होंने तीन मैचों में 125 बनाए। तीसरे नंबर पर तीन मैचों में 119 रन के साथ सूर्यकुमार रहे।

आखिरी मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने राइली रूसो (100 नाबाद) के शतक और क्विंटन डिकॉक (68) के अर्द्धशतक की बदौलत भारत को तीसरे टी20 में मंगलवार को 49 रन से मात दी। भारत ने इस हार के बावजूद सीरीज 2-1 से जीत ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.