Select Date:

अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज से छेड़खानी , IT मिनिस्‍ट्री ने लिया एक्शन

Updated on 06-09-2022 05:55 PM
एशिया कप 2022 में सुपर-4 के रोमांचक मुकाबले में भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान 18वें ओवर में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह से एक कैच छूटा जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें खालिस्तानी कहना शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके साथ भी दिखे। हालांकि ये मामला तब और भी भड़क गया जब अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज को एडिट कर ‘खालिस्तान’ के साथ जोड़ दिया गया। अब इस मामले को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गंभीरता से लेते हुए इस पर एक्शन लिया है।

अर्शदीप सिंह के एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्‍तान के खिलाड़ी आसिफ अली का कैच छूटने के बाद उनकी आलोचना की गई थी। इसके बाद अर्शदीप के विकिपीडिया पेज पर उनके खालिस्‍तान से जुड़े होने की बात कही दी गई। उनके विकिपीडिया पेज पर दिख रहा था कि ‘अर्शदीप ने 2018 अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में खालिस्‍तान स्‍कवॉड की ओर से डेब्‍यू किया। जुलाई 2022 में वह खालिस्‍तान की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में आए। अगस्‍त 2022 में उनका नाम खालिस्‍तान एशिया कप स्‍कवॉड की ओर से सामने आया।’

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए अर्शदीप के पेज को खालिस्‍तान से जोड़े जाने और उस कंटेंट के पब्लिकली रिफलेक्‍ट होने को लेकर भारत में विकिपीडिया के अधिकारियों को समन जारी किया है। इसी के साथ ही मंत्रालय ने अधिकारियों से कहा है कि वह इस मामले में स्‍पष्‍टीकरण के साथ उनसे आकर मिलें और इसकी वजह बताएं।

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी (60) की बदौलत 181 रन बनाए। कोहली के अलावा कोई भी खिलाड़ी प्रभावशाली साबित नहीं हुआ। इसके बाद पाकिस्तान ने सधी हुई शुरूआत की। हालांकि भारत की गेंदबाजी में भी कमी नजर आई जिसका फायदा पाकिस्तान को हुआ और मोहम्मद रिजवान द्वारा शानदार अर्धशतक और मोहम्मद नवाज द्वारा कैमियो ने पाकिस्तान को पांच विकेट से जीत दिलाने में मदद की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.