Select Date:

अक्षय कुमार की राम सेतु में अरुण गोविल भी हैं फैंस का दावा, रोंगटे खड़े कर देगा यह सीन

Updated on 12-10-2022 07:27 PM

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर के अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देते हैं। लेकिन ट्रेलर में एक सेकंड से भी कम समय के लिए एक सीन आता है जिसने दर्शकों को ध्यान खींचा है।

वायरल हो रहा है यह सीन
फैंस दावा कर रहे हैं कि फिल्म में अरुण गोविल राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर ट्रेलर का वो सीन जमकर शेयर किया जा रहा है जिसमें एक हाथ पानी के भीतर किसी दूसरे हाथ को थामता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि पानी के भीतर वाला हाथ अक्षय कुमार का होगा और पानी के बाहर वाला हाथ श्रीराम का होगा जिसे अरुण गोविल ने प्ले किया है।

फैंस को है पूरा कॉन्फिडेंस
हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि फिल्म में अरुण गोविल हैं या नहीं, लेकिन फैंस इस बारे में काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस सीन को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- ये वो सीन होगा जहां हर शो में ताली पर ताली और सीटियां बजेंगी। इस सीन के लिए हर थिएटर को शंख ले जाने की अनुमति देनी चाहिए।

ऑफिशियल ऐलान का इंतजार
वहीं एक अन्य यूजर ने इसी सीन को शेयर करते हुए लिखा- राम सेतु मूवी में हमारे लिए एक बहुत खास सरप्राइज है। एक यूजर ने स्ट्रॉन्गली लिखा है कि फिल्म में अरुण गोविल राम का रोल प्ले कर रहे हैं। बता दें कि इस तरह के ढेरों ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं आया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.