Select Date:

'उन्होंने मेरा खुलेआम शोषण किया', अरुणा ईरानी ने महमूद पर लगाया आरोप, कहा- काम मिलना बंद हो गया था

Updated on 10-02-2026 12:26 PM
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने एक इंटरव्यू दिया है और उसमें दिवंगत अभिनेता महमूद संग अपने रिश्ते के बारे में बात की है। बताया कि उनका अफेयर तब शुरू हुआ था, जब उनकी शादी हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्टर ने उनका एक्टिंग करियर बर्बाद कर दिया था। वहीं, इंडस्ट्री पर भी आरोप लगाया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती दौर में उनका खूब शोषण किया गया था।

अरुणा ईरानी ने 'जूम' से खास बातचीत में अपने शुरुआती संघर्ष और चुनौतियों के बारे में बात की। कहा, 'हर कदम पर मुश्किलें थीं। बाहर जाकर काम खोजना भी एक चुनौती थी। उन दिनों, खासकर फिल्म इंडस्ट्री में, लोग आपका शोषण करने के लिए तैयार रहते थे। आपको बस उसके लिए खुद को तैयार रखना होता था। हालांक मैं खुद को ऐसा दिखाती थी कि मैं बहुत मासूम हैं और कुछ नहीं समझती। मेरे सामने खड़ा इंसान ये समझ ही नहीं सकता था कि मैं बेवकूफ हूं या क्या हूं।'

लोगों के झांसे में नहीं आती थीं अरुणा ईरानी

एक्टेस ने आगे बताया कि वह बड़े प्यार से चाय-कॉफी पूछने पर भी मना कर देती थीं। उनके मुताबिक, 'अगर मुझसे कोई कॉफी पर चलने के लिए पूछता था तो मैं कहती थी कि मैं कॉफी नहीं पीती। अगर चाय के लिए पूछता तो मैं उसके लिए भी मना कर देती थी। फिर पूछते कोल्ड्रिंक्स? तो मैं कहती कि उसको पीने से मुझे सर्दी-झुकाम हो जाता है। वो लोग कन्फ्यूज हो जाते थे कि वो मेरा क्या करें। और मैं अपना काम पूरा करते चली जाती थी।'

अरुणा ईरानी के हाथ से निकल जाता काम

अरुणा ने आगे बताया, 'उन लोगों ने फिर कभी मुझे दोबारा नहीं बुलाया। लेकिन उसके बदले कोई और आ जाता था। मैं इस तरह काम करती रही और खुद को ऐसे ही दिखाती रही और बिना शोषण करवाए अपना, आगे बढ़ती रही।'

महमूद संग रिश्ते पर बोलीं अरुणा ईरानी

एक्ट्रेस ने महमूद संग अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने एक्टर को फिल्म में पहला मौका देने का क्रेडिट दिया। बताया, 'महमूद जी ने मुझे पहली बार काम दिया था। उस रिश्ते की शुरुआत एक मजबूरी से हुई थी, और यहीं से हमारे बीच सब शुरू हुआ। बाद में महमूद जी के रास्ते अलग हो गए। उनके रिश्तों के डायनमिक्स बदल गए थे। वो किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करने लगे और मैं दूसरे शोज करने लगी। और तभी मैं ये महूसस करने लगी थी कि वह मेरा खुलेआम शोषण कर रहे हैं।'

महमूद संग शादी पर बोलीं अरुणा ईरानी

एक्ट्रेस ने ये बात साफ की कि वह पूरा इंल्जाम उन पर नहीं डालतीं। 'मैंने जो किया वो मजबूरी में किया इसलिए उन्हें ही सिर्फ इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराऊंगी। मैंने भी इन चीजों में उनका साथ दिया था। और अंत में ये रिश्ता खत्म हो गया।' अरुणा ने शादी की अटकलों पर रिएक्ट किया। कहा, 'महमूद जी ने कहा था कि वो मुझसे शादी करेंगे लेकिन उन्होंने नहीं किया। एक तरह से ऐसा होना मेरे लिए सही था। वो दो बार शादी कर चुके थे। और तीसरी बार भी कर सकते थे लेकिन मैं मानती हूं कि मेरी किस्मत ने मेरा साथ दिया। और जो हुआ वो गलत था।'

अरुणा ईरानी को फिल्ममेकर ने काम देना बंद कर दिया

अरुणा ने आगे कहा कि शादी की अफवाहों ने उनके करियर को बुरी तरह प्रभावित किया। बताया, 'वह लोगों से कहते थे कि उन्होंने मुझसे शादी कर ली गै। उसकी वजह से फिल्ममेकर्स ने मुझे काम देना बंद कर दिया था। उनको डर था कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो उनकी फिल्म अटक जाएगी। ये मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था। मगर जब इस तरह की कहानियां छपनी बंद हुईं और मैंने खुद के बूते पर काम करना शुरू किया तो लोगों को एहसास हुआ कि हमारे बीच कुछ नहीं था।'

अरुणा ईरानी के पति और बच्चे

एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने कुकू कोहली से 1990 में शादी की थी, जिन्होंने पहले रितु कोहली संग फेरे लिए थे। उनसे उन्हें दो बेटियां पूजा और करिश्मा हुई थीं। हालांकि रिुतु का निधन हो गया था। और एक्ट्रेस की कोई अपनी संतान नहीं है। उन्होंने बच्चे न करने का फैसला किया क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि दूसरी पत्नी होने का कारण उनके बच्चों को सुनना पड़े।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.