Select Date:

आर्यन खान ने 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अपने जेल के दिनों पर कसा तंज? सीन देख लोग बोले- हेटर्स को मिर्ची लग जाएगी

Updated on 21-08-2025 01:34 PM
शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीव्यू हाल ही रिलीज किया गया, जिसे देख फैंस झूम उठे। इसमें कई एक्शन पैक्ड सीन्स हैं, जिनकी तारीफ हो रही है, पर एक सीन खूब चर्चा में हैं, जिसे देख यूजर्स दावा कर रहे हैं कि आर्यन खान ने अपने जेल के दिनों पर तंज कसा है।

आर्यन खान ने 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी भी खुद ही लिखी है। फैंस प्रीव्यू देख इम्प्रैस हो गए और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के टीजर में कई ऐसे पलों की झलक है, जो पलक तक झपकने नहीं देंगे। ऐसा ही एक सीन है जेल वाला, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के इस की चर्चा, आर्यन के जेल टर्म पर तंज?

'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक सीन है, जिसमें लक्ष्य लालवानी का किरदार आसमान सिंह जेल में है। तब एक पुलिस अफसर उसके पास जाता है और बोलता है- टेंशन नहीं लेने का, अंदर जाके लोग और भी फेमस हो जाते हैं।' इसी सीन के तुरंत बाद टाइटल आता है- रिटन एंड डायरेक्टेड बाय आर्यन खान। जिस तरह से यह डायलॉग और फिर उसके बाद आर्यन खान का नाम स्क्रीन पर आता है, उसे देख यूजर्स कह रहे हैं कि शाहरुख के लाडले ने अपने जेल टर्म पर तंज कसा है।

यूजर्स हुए फिदा, बोले- आर्यन भाई तो मार रहे हैं, किसका आइडिया था?

यूजर्स आर्यन के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जेल वाले सीन से स्क्रीनशॉट शेयर कर एक यूजर ने X पर लिखा, 'दमदार। खासकर मुझे वो सीन बहुत पसंद आया, जहां एक फ्रेम में सलमान खान है, हीरो जेल के अंदर है, पुलिस वाला बोलता है- डोंट वरी, अंदर जाके सब फेमस हो जाते हैं। और फिर आर्यन खान का नाम आता है।' एक ने कहा कि आर्यन की सीरीज के इस सीन से हेटर्स को मिर्ची लग जाएगी।
एक यूजर ने लिखा है, 'अंदर जाके लोग और भी फेमस हो जाते हैं और फिर आर्यन खान का टाइटल कार्ड। वाह, ये किसका आइडिया था?' एक और कमेंट है, 'आर्यन भाई आप तो हेटर्स को मार रहे हो।'

आर्यन खान का ड्रग्स केस, गिरफ्तारी और रिहाई

मालूम हो कि आर्यन खान साल 2021 में क्रूज ड्रग्स केस में फंस गए थे। इस कारण वह आर्थर रोड जेल में रहे और 28 दिन बाद रिहा हुए थे। आर्यन को 3 अक्टूबर 2021 को मुंबई के पास एक क्रूज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, आर्यन के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुए थे, फिर भी उन्हें जेल में रहना पड़ा था।

'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की कास्ट और रिलीज डेट

'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की बात करें, तो यह 18 सितंबर को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें सलमान खान, बॉबी देओल और शाहरुख खान का कैमियो है। रणबीर कपूर की भी झलक है। सीरीज में राघव जुयाल, लक्ष्य लालवानी और मोना सिंह भी नजर आएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.