शिवभक्त के नाते फैसले का स्वागत करता हूं, ASI सर्वे से सामने आएगा सच...केशव मौर्य के 'मन की बात'
Updated on
03-08-2023 01:39 PM
लखनऊ: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई सर्वे होगा या नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से स्पष्ट हो गया है। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए जिला अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। जिला अदालत ने मस्जिद परिसर के सर्वे का आदेश दिया था। यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हाईकोर्ट के फैसले का खुलकर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि एएसआई सर्वे से उम्मीद है, सच सामने आएगा। मैं सर्वे के फैसले का स्वागत करता हूं। एएसआई सर्वे सच को सामने लाने में मदद करेगा। मंदिर के तोड़े जाने का सच अब सामने आएगा।
गुरुवार सुबह केशव मौर्य ने ट्वीट किया- 'इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानव्यापी परिसर का एएसआई के सर्वे को रोकने वाली याचिका खारिज किए जाने का शिव भक्त के नाते हार्दिक स्वागत करता हूं, सर्वे से सच्चाई सामने आएगी, मामला न्यायालय में विचाराधीन है, सभी को न्यायालय पर भरोसा है। विश्वास है अंत में सत्य की जीत होगी! हर हर महादेव'
सीएम योगी ने कही थी बड़ी बात
इससे पहले जब वाराणसी जिला अदालत ने ज्ञानवापी सर्वे का आदेश दिया था तब भी केशव मौर्य ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था- 'हर हर महादेव, सत्यमेव जयते'। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई तक एएसआई सर्वे पर रोक लगा दिया। तब मौर्य ने ट्वीट किया- 'सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, शिव ही सत्य हैं! ओम नमः शिवाय।' दूसरी ओर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। मस्जिद में हिंदू धर्म के प्रतीक चिह्न और देवी-देवताओं की तस्वीरों को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। इसे ऐतिहासिक भूल करार दिया था।
आपको बता दें कि गत 24 जुलाई को एएसआई टीम ने ज्ञानवापी मस्जिद पहुंचकर सर्वे शुरू कर दिया था। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर तत्काल रोक लगा दी थी। कहा जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद सर्वे कार्य फिर जल्द शुरू हो सकता है। मस्जिद कमेटी एक से दो दिन के भीतर फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…