रुझानों में बीजेपी की स्थिति सुधरने के साथ ही शेयर बाजार में तेजी, जानिए अपडेट
Updated on
08-10-2024 12:05 PM
नई दिल्ली: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार में काफी उतारचढ़ाव देखा जा रहा है। हरियाणा में शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। इसी तरह शेयर मार्केट में भी तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। इसकी शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई लेकिन कुछ ही मिनट में यह गिर गया। मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव, विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली और चुनाव नतीजों से उपजी चिंताओं के कारण शेयर बाजार में गिरावट आई है। पिछले छह दिन में एफपीआई ने भारी बिकवाली की है। जानकारों का कहना है कि एफपीआई भारत में इक्विटी बेचकर चीन में निवेश कर रहे हैं। जानिए शेयर बाजार की हलचल...
12.00: दोपहर 12 बजे बीएसई सेंसेक्स 354.16 अंक यानी 0.44% के साथ 81,404.16 अंक पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 114 अंक यानी 0.46% तेजी के साथ 24,909.75 अंक पर पहुंच गया।
11.00: बीएसई सेंसेक्स 301.31 यानी 0.37% की तेजी के साथ 81,351.31 अंक पर है। निफ्टी 94.25 अंक यानी 0.38% तेजी के साथ 24,890.00 अंक पर पहुंच गया। 10.00: हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। इसके साथ ही शेयर मार्केट में भी तेजी दिख रही है। सेंसेक्स 364.75 अंक यानी 0.45% की तेजी के साथ 81,414.75 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी 61.85 अंक यानी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 24,857.60 अंक पर पहुंच गया।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…