नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पार्टी के नेताओं और कैडर का जोश हाई है। पार्टी के कई नेता उन्हें 2024 में पीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं। दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में भी राहुल गांधी ने जोशीला भाषण दिया था। इस भाषण के बाद कांग्रेस नेताओं का उनसे हाथ मिलाने और उन्हें दुआ-सलाम करने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी जबरदस्त आ रहे हैं। कई लोग इसे चापलूसी