पाकिस्तान के हारते ही बाबर आजम की भी निकली हवा, बल्लेबाजों की रैंकिंग में सिर्फ छह अंक पीछे शुभमन गिल
Updated on
26-10-2023 02:03 PM
दुबई: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से सिर्फ छह अंक पीछे हैं। 24 साल के गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान 2000 वनडे रन सबसे तेजी से पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके 823 रेटिंग अंक हो गए हैं जबकि बाबर के रेटिंग अंक घटकर 829 रह गए हैं। डेंगू के कारण विश्व कप में पहले दो मैच नहीं खेल सके गिल ने तीन मैचों में 95 रन बनाए हैं जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में बनाए गए 53 रन शामिल हैं।
विश्व कप में अब तक सर्वाधिक 354 रन बना चुके विराट कोहली तीन पायदान चढ़कर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वहीं पांच मैचों में तीन शतक बना चुके दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटोन डिकॉक तीसरे स्थान पर हैं।
गेंदबाजों में भारत के मोहम्मद सिराज पांच मैचों में छह विकेट लेकिर शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड के करीब पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज तीसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी चार पायदान चढकर छठे और ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा चार पायदान ऊपर सातवें स्थान पर आ गए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…