Select Date:

हार क्या मिली दो बार की चैंपियन खिलाड़ी ने विंबलडन कह दिया अलविदा

Updated on 02-07-2025 02:22 PM
नई दिल्ली: दो बार की चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने मंगलवार को अमेरिका की ऐमा नवारो के खिलाफ हार के साथ अपने पसंदीदा ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट विंबलडन को अलविदा कहा। चेक गणराज्य की 35 साल की क्वितोवा को 10वीं वरीय नवारो के खिलाफ सीधे सेट में 3-6, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा। साल 2011 और 2014 में यहां खिताब जीतने वाली क्वितोवा ने सितंबर में होने वाले अमेरिकी ओपन के बाद डब्ल्यूटीए टूर को अलविदा कहने की योजना बनाई है।

भावुक क्वितोवा ने मैच के बाद कोर्ट पर दिए इंटरव्यू में कहा, 'यह जगह मेरे लिए सबसे अच्छी यादें समेटे हुए है। मैंने कभी विंबलडन जीतने का सपना नहीं देखा था और मैंने इसे दो बार जीता। यह बेहद खास बात है।' क्वितोवा ने कहा, 'मुझे विंबलडन की कमी खलेगी। मुझे टेनिस की कमी खलेगी, मुझे आप प्रशंसकों की कमी खलेगी लेकिन मैं जीवन के अगले अध्याय के लिए भी तैयार हूं।’
मां बनने के कारण पीछले साल नहीं खेल पाईं थी क्वितोवा
वाइल्ड कार्ड आमंत्रण पर यहां खेलने वाली क्वितोवा पिछले साल मां बनी थीं, जिसके कारण वह नहीं खेल पा पाईं थी। क्वितोवा ने 2011 में यहां फाइनल में मारिया शारापोवा को 6-3, 6-4 जबकि 2014 में फाइनल में युगिनी बुचार्ड को 6-3, 6-0 से हराया था।क्वितोवा पिछले साल मातृत्व अवकाश के कारण टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो पाई थीं और उन्होंने अपनी अंतिम उपस्थिति के लिए वाइल्ड-कार्ड निमंत्रण स्वीकार किया था। उनकी प्रतिद्वंद्वी, एम्मा नवारो ने क्वितोवा को एक 'अविश्वसनीय खिलाड़ी' और बच्चे को जन्म देने के बाद खेल में लौटने के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्ति बताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.