शुभमन गिल के 11 रन बनाते ही टूट जाएगा सुनील गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत के लिए रचेंगे इतिहास
Updated on
31-07-2025 02:44 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच गुरुवार, 31 जुलाई से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पीछे है। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी में इंडिया की कोशिश होगी कि इस मैच में वह इंग्लैंड को हर हाल में हराए और सीरीज को 2-2 से बराबर करें। ऐसे में भारतीय टीम कप्तान गिल की दमदार बल्लेबाजी पर बहुत कुछ निर्भर रहेगी, क्योंकि वह इस सीरीज में बल्ले से आग बरसा रहें।
इसके साथ ही शुभमन गिल के पास पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका है। शुभमन गिल बल्लेबाजी में इंग्लैंड के खिलाफ अगर 11 रन बना लेते हैं तो वह कप्तान के तौर पर किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। शुभमन गिल इंग्लैंड के इस मौजूदा दौरे पर 4 मैचों में 722 रन बना चुके हैं। वहीं सुनील गावस्कर ने कप्तानी करते हुए 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन बनाए थे। वहीं प्लेयर के तौर पर सुनील गावस्कर ने 1970-71 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 774 रन बनाए थे।
शुभमन के निशाने पर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड सिर्फ सुनील गावस्कर ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के महान डॉन ब्रैडमैन का भी एक बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में हैं। शुभमन गिल अगर ओवल टेस्ट में 89 रन बना लेते हैं तो वह कप्तान के तौर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इस मामले में अभी ब्रैडमैन पहले स्थान पर हैं। ब्रैडमैन ने साल 1936-37 में खेले गए एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 810 रन बनाए थे। ब्रैडमैन का यह रिकॉर्ड 90 साल पुराना है।
ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के नौ पारियों में औसत 90.00 था से 810 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने तीन शतक भी लगाए थे। ऐसे में अगर शुभमन ओवल में 89 या उससे अधिक रन बनाते हैं तो वह ब्रैडमैन के कुल स्कोर को पार कर जाएंगे और किसी भी टेस्ट एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन जाएंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…