Select Date:

रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी तो 10 रुपये के इस पेनी स्टॉक में लगने लगा रोज अपर सर्किट

Updated on 06-08-2025 01:29 PM
मुंबईफार्मा सेक्टर की एक कंपनी है वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ( Welcure Drugs & Pharmaceuticals Ltd )। इस कंपनी ने इसी मंगलवार को 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही) के लिए अपने परिणामों की घोषणा की। इस दौरान कंपनी के तिामाही आधार पर रेवेन्यू में 1300 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद इसके शेयर बीएसई (BSE) में अपर सर्किट को छूने लगे। कल भी इसके शेयर अपर सर्किट में बंद हुए थे और आज भी सुबह से ही यह अपर सर्किट में है। हालांकि आज शेयर बाजार में बिकवाल हावी हैं। इसलिए दिन में करीब 11 बजे बीएसई सेंसेक्स 233 अंक से भी ज्यादा डाउन था।

शेयर की क्या रही चाल

वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के शेयर कल भी अपर सर्किट में फंस कर 10.11 रुपये पर बंद हुए थे। आज बीएसई के खुलते ही शेयर का भाव 10.61 रुपये पर खुला। यह कल के बंद के मुकाबले करीब पांच फीसदी ज्यादा है। यही इसके लिए आज का अपर सर्किट है। कारोबार के दौरान एक समय यह शेयर नीचे में 10.60 रुपये पर आया था लेकिन तुरंत फिर 10.61 रुपये पर चला गया।

क्या रहा परिणाम

वेलक्योर फार्मा ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू बढ़कर 299.91 करोड़ रुपये हो गया। यह वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के 21.21 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 1300% की वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी ने इस तिमाही के दौरान 23.29 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। जबकि, कंपनी को पिछले साल इसी तिमाही में 0.34 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। यदि हम 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही की बात करें तो इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.5 करोड़ रुपये रहा था। यदि हम तिमाही-दर-तिमाही आधार पर नेट प्रॉफिट को देखें तो यह लगभग 830% की बढ़ोतरी है।

क्या कहना है कंपनी का

कंपनी का कहना है, "वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन हमारी व्यावसायिक रणनीतियों, सावधानीपूर्वक लिए गए निर्णयों और शुल्क आधारित, एसेट लाइट मॉडल की ओर हमारे केंद्रित परिवर्तन का प्रतिबिंब है। हम कुशल आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और उत्पाद विविधीकरण के माध्यम से इस प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.