Select Date:

Ashneer Grover ने इंस्‍टाग्राम पर Mouni Roy को किया अनफॉलो, बिकिनी फोटो के फेर में बुरा फंसा था ये 'शार्क'

Updated on 25-04-2023 08:44 PM
डर सबको लगता है। गला सबका सूखता है। अब दुनिया के बाकी डर के आगे जीत भले ही हो, लेकिन बीवी के सामने ऐसी कोई भावनाएं नहीं चलतीं। हाहाहाहाहा। चलिए, मजाक-मस्‍ती को साइड में रखते हैं और मुद्दे पर आते हैं। यह परम सत्‍य है कि दुनिया का हर मर्द बाकी सबके सामने चाहे कितना भी दिलेर हो, लेकिन घर की मालकिन अपनी बीवी के सामने सबकी हालत पस्‍त हो जाती है। देश में मशहूर बिजनसमैन और 'शार्क टैंक इंडिया' के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर का हाल भी ऐसा ही है। वह खुद बताते हैं कि बीवी माधुरी जैन के आगे उनकी एक नहीं चलती। अशनीर ग्रोवर ने हाल ही खुलासा किया है, कि इंस्‍टाग्राम पर एक बार मौनी रॉय की बिकिनी फोटो को लाइक करना भारी पड़ गया था। मामला ऐसा बढ़ा कि अख‍िरकार उन्‍हें मौनी रॉय को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर अनफॉलो करना पड़ा।

नए इंटरव्‍यू में अशनीर ग्रोवर ने सुनाया किस्‍सा

यह खुलासा एक नए इंटरव्‍यू में हुआ है। Ashneer Grover और Madhuri Jain Grover इस दौरान अपनी लव स्‍टोरी शेयर कर रहे थे। अशनीर ग्रोवर 'भारत-पे' के मैनेजिंग डायरेक्‍टर और को-फाउंडर हैं। वह पत्‍नी माधुरी के साथ आरजे अनमोल और अमृता राव के यूट्यूब चैनल को इंटरव्‍यू देने पहुंचे थे। अशनीर और माधुरी की शादी को 17 साल हो गए हैं। अशनीर ने बताया कि माधुरी से उनकी मुलाकात दिल्‍ली में कोचिंग क्‍लास के दौरान हुई थी।

अशनीर ग्रोवर बोले- मैं अपनी बीवी से बहुत डरता हूं

इंटरव्‍यू के दौरान आरजे अनमोल ने अशनीर से पूछा कि माधुरी के साथ आपके रिश्‍ते कैसे हैं? इस पर बिजनसमैन ने कहा कि वह असल में अपनी पत्‍नी से बहुत डरते हैं।

मौनी रॉय की बिक‍िनी फोटो को किया था लाइक

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अशनीर ग्रोवर ने एक किस्‍सा सुनाया। उन्‍होंने कहा, 'मैं बहुत डर जाता हूं। एक दिन, मैंने Mouni Roy की एक फोटो लाइक कर दी थी। मैं इंस्‍टाग्राम पर बहुत कम लोगों को फॉलो करता हूं। करीब 60 लोग होंगे ऐसे। मैंने मौनी रॉय को फॉलो करता था। मौनी ने बिकिनी में एक फोटो डाली। मैंने लाइक कर दी।' अशनीर ने बता ही रहे थे कि माधुरी बीच में सवालिया लहजे में कहती हैं, 'ये लाइक करना बनता है?'

गुस्‍से से भरी बैठी थीं माधुरी जैन, वजह थी मौनी की फोटो

इस पर माहौल और मजेदार बन जाता है, क्‍योंकि अमृता राव इशारा करती हैं कि अशनीर तो मौनी को फॉलो भी कर रहे थे। इस पर अशनीर कहते हैं, 'मैं घर आया और ये बहुत गुस्‍से में बैठी हुई थी। मुझे नहीं पता था कि क्‍या हुआ। मैंने तो कुछ भी नहीं किया।' इस पर माधुरी कहती हैं, 'इसने फोटो लाइक की, प्रॉब्‍लम इसमें नहीं है, बात ये है कि वो बिकिनी में है, तुमने लाइक क्‍यों की?'

अशनीर ने मौनी रॉय, दिशा पाटनी को किया अनफॉलो

अशनीर ग्रोवर ने आगे बताया कि इस घटना के बाद उन्‍होंने मौनी रॉय के साथ ही इंस्‍टाग्राम पर 15-20 अकाउंट को अनफॉलो कर दिया। इनमें सोनम बाजवा और दिशा पाटनी के अकाउंट्स भी थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.