अशनूर ने उतारी तान्या मित्तल की नकल, इलायची पानी लेकर अमल के पीछे दौड़ीं, गलत इंग्लिश बोला, सब लोटपोट हुए
Updated on
06-11-2025 03:15 PM
'बिग बॉस 19' के आगामी कैप्टेंसी टास्क में कई तीखी बहस और घमासान देखने को मिलने वाला है क्योंकि घरवाले कैप्टेंसी की कुर्सी के लिए लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालाxकि, एक मुकाबला जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह है फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और गौरव खन्ना के बीच हुआ। मेकर्स ने टास्क का एक आगामी प्रोमो रिलीज किया है जिसमें तान्या और फरहाना, शहबाज की वजह से गौरव खन्ना के टास्क से बाहर होने पर उनका मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। फरहाना गौरव का उनके पेशे का मजाक उड़ाती हुई दिखाई देती हैं और उनसे पूछती हैं, 'आपको कौन जानता है?'
वहीं, शो का दूसरा प्रोमो भी आ चुका है और ये काफी मजेदार है। इसमें अशनूर कौर घर में तान्या मित्तल की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं। वो सबके पास कॉफी और चाय लेकर जाती हैं और हर किसी से वैसी ही बातें करती हैं जैसी तान्या करती हैं। सबसे पहले वो अमल के पास इलायची पानी लेकर जाती हैं। वो तान्या की खराब इंग्लिश का भी मजाक बनाती हैं और कहती हैं 'मुझे स्पेलिंग नहीं पता लेकिन मैं वो शब्द यूज करूंगी।'
अशनूर ने उतारी तान्या की नकल
फिर वो बेडरूम में जाकर अमल के बेड के पास बैठ जाती हैं। फिर वो उन्हें इलायची वाली चाय पिलाकर कहती हैं कि वो उन्हें कहानी सुनाएंगी। अमल उठकर भाग जाते हैं फिर अशनूर पीछे-पीछे दौड़ती हैं। घरवाले अशनूर की मिमिक्री को देखकर हंसी से लोटपोट हो जाते हैं।
कैप्टेंसी टास्क में हुई भसड़
कैप्टेंसी के टास्क के लिए, सभी घरवालों को गिटार के आकार के एक मंच पर जगह बनानी थी और बैकग्राउंड में संगीत बज रहा था। प्रोमो में, फरहाना और मृदुल एक-दूसरे को धक्का देने को लेकर झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर, अभिषेक को टास्क स्टेज से कुनिका सदानंद और नीलम गिरी धक्का दे देते हैं। झगड़ा तब शुरू होता है जब फरहाना गौरव खन्ना पर कमेंट करना शुरू कर देती हैं और कहती हैं, 'जीके का स्टैंडर्ड भी गिर गया है, इसलिए ऐसा बोल रहा है कि अच्छा बोल रहा है।'
कुनिका सदानंद का घटियापन दिखा
बीते एपिसोड में, कुनिका सदानंद ने अभिषेक बजाज के खिलाफ कई कमेंट्स किए। उन्हें अशनूर कौर का पिल्ला, बॉडीगार्ड कहने से लेकर, 'बुड्ढा है, बच्चे पैदा करने की उम्र है' कहकर उनकी उम्र को लेकर तंज कसा। इतना ही नहीं, उन्होंने अभिषेक की मां को भी बहस में घसीट लिया और अभिषेक को गालियां भी दीं।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…