अर्जुन तेंदुलकर को लेकर अश्विन ने की बेहद अजीब भविष्यवाणी, कहा- वो खेलेगा ही नहीं उसकी बात मत करो
Updated on
23-03-2026 03:36 PM
नई दिल्ली: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे में शामिल तो हो गए हैं लेकिन उनके लिए प्लेइंग इलेवन की राह आसान नहीं दिख रही है। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि लखनऊ के पास मौजूद घातक तेज गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए अर्जुन को पूरे सीजन बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है।
प्लेइंग 11 में बन पाएगी अर्जुन तेंदुलकर की जगह?
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में फिलहाल मयंक यादव, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, मोहसिन खान और आवेश खान जैसे अनुभवी और तगड़े तेज गेंदबाज मौजूद हैं। इसी कड़ी चुनौती पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, 'अर्जुन तेंदुलकर खेलेगा ही नहीं और चलिए वहां जाते भी नहीं हैं। मुझे लगता है कि उनके लिए जगह बनाना बहुत मुश्किल है क्योंकि इस लाइनअप में मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी हैं। इतने सारे तेज गेंदबाज होने के बाद वह कैसे खेलेंगे? मुझे नहीं लगता कि जब तक बहुत ज्यादा चोटें न आएं तब तक उनका कोई केस बनता है।'
लखनऊ की टीम में अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल सफर की बात करें तो उन्हें दिसंबर में हुए मिनी-ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया था। साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस से जुड़ने वाले अर्जुन को डेब्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। उन्होंने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। अब तक के अपने आईपीएल करियर में उन्होंने केवल 5 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाले 2024 सीजन में भी उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था।
प्लेऑफ से बाहर रहेगी लखनऊ- अश्विन
आर अश्विन ने न केवल अर्जुन के भविष्य पर बल्कि लखनऊ की पूरी टीम की किस्मत पर भी कड़ा रुख अपनाया है। पिछले दो सीजनों (2024 और 2025) में सातवें स्थान पर रहने वाली लखनऊ की टीम को लेकर अश्विन ने भविष्यवाणी की है कि वे इस बार भी प्लेऑफ की रेस से बाहर रहेंगे। अश्विन ने कहा, 'मुझे टॉप 3 टीमों को लेकर पूरी स्पष्टता है। नंबर चार, पांच और छह के लिए रेस होगी और मेरी नजर में लखनऊ उस चार, पांच या छह में भी नहीं है। वे टॉप-6 से भी बाहर गिर जाएंगे।'
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…