Ashwin ने नाथन लायन को दिखाया कौन है बॉस, धरती खोदकर मारा डेविड वॉर्नर वाला छक्का
Updated on
10-02-2023 07:46 PM
नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर में खेल जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और नाइट वॉचमैन रविचंद्रन अश्विन ने पारी की शुरुआत की। अश्विन भले ही नाइट वॉचमैन के रूप में क्रीज पर उतरे, लेकिन टेस्ट में उनके नाम 5 शतक है। इसी वजह से कोई भी टीम उन्हें हल्के में नहीं लेती है। बांग्लादेश में नाबाद रहकर अश्विन ने भारत को टेस्ट मैच में जीत दिलाई थी।
लायन की गेंद पर मारा छक्का
रविचंद्रन अश्विन वैसे तो पिच पर सेट होते हैं और मैदानी शॉट खेलकर रन बटोरते हैं। लेकिन नागपुर टेस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख स्पिनर नाथन लायन की गेंद पर छक्का मार दिया। 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर अश्विन ने अपना घुटना मोड़ा और गेंद को मिड विकेट बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया। यह छक्का 72 मीटर लंबा था। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी स्पिनर के खिलाफ ऐसे ही घुटने मोड़कर छक्के मारते हैं।
अश्विन का यह छक्का इसलिए भी खास था क्योंकि दोनों इस समय दुनिया के टॉप ऑफ स्पिनर में गिने जाते हैं। इनकी तुलना भी खूब होती है। दोनों खिलाड़ियों के टेस्ट में लगभग बराबर विकेट हैं। लेकिन बल्लेबाजी के मामले में अश्विन लायन से कोसों आगे हैं। 62 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेलने के बाद अश्विन टॉड मर्फी की गेंद पर एलडीब्ल्यू हो गए।
ऑस्ट्रेलिया की पारी में एक भी छक्का नहीं
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। उनकी पूरी पारी में एक भी छक्का नहीं था। इसलिए अश्विन का छक्का और भी खास हो जाता है। अश्विन से पहले मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दो छक्के मारे थे। मैच के पहले दिन उन्होंने नाथन लायक के खिलाफ ही लॉन्ग ऑफ पर छक्का मारा था। वहीं दूसरे दिन पैट कमिंस के खिलाफ पुल शॉट पर छक्का मारा। यह गेंद डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री लाइन के बाहर गई थी।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…