Select Date:

आज लॉन्च हो रहा ASK Automotive का IPO, निवेश से पहले देखें जीएमपी-प्राइस बैंड सहित सभी डिटेल्स

Updated on 07-11-2023 02:09 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बाजार में आज एक और कंपनी का आईपीओ खुलने जा रहा है। यह एसके ऑटोमोटिव का इश्यू है। एएसके ऑटोमोटिव आईपीओ में निवेशकों को 7 नवंबर से 9 नवंबर तक बोली लगाने का मौका मिलेगा। एएसके ऑटोमोटिव आईपीओ के तहत ऑफर पर 2,95,71,390 इक्विटी शेयरों को रखा गया है, जिनसे प्राइस बैंड की अपर लिमिट पर 833.91 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आईपीओ के तहत फ्रेश इश्यू जारी नहीं किए जा रहे हैं। कंपनी के शेयरों दोनों एक्सचेंजों पर ‌लिस्ट हो सकते हैं। एएसके ऑटोमोटिव के शेयरों की लिस्टिंग 20 नवंबर 2023 को हो सकती है।

क्या है प्राइस बैंड
एएसके ऑटोमोटिव का प्राइस बैंड 268 रुपये से 282 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एएसके ऑटोमोटिव आईपीओ का लॉट साइज 53 शेयरों का है। ऐसे में किसी भी निवेशक को कम से कम 14,946 रुपये का दांव लगाना होगा। वहीं निवेशक इसमें अधिकतम 13 लॉट यानी 689 शेयरों पर दांव लगा सकते हैं।


क्या है जीएमपी

एएसके ऑटोमोटिव आईपीओ का आज जीएमपी या ग्रे मार्केट प्रीमियम +36 है। एएसके ऑटोमोटिव शेयर की कीमत सोमवार को ग्रे मार्केट में ₹36 के प्रीमियम पर कारोबार कर रही थी। ऐसे में एएसके ऑटोमोटिव शेयर की लिस्टिंग 318 रुपये पर हो सकती है। इससे निवेशकों को पहले ही दिन 12 फीसदी से ज्यादा का फायदा हो सकता है।

कंपनी का कारोबार

एएसके ऑटोमोटिव ब्रेक-शू और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम में एक बड़ी कंपनी है। कंपनी एल्यूमीनियम लाइट-वेटिंग प्रीसिज़न सॉल्यूशन्स, व्हील असेंबली और सेफ्टी कंट्रोल केबल्स प्रोडक्ट की भी चैंपियन है। कंपनी के क्लाइंट्स में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया शामिल हैं। दो-पहिया वाहनों के लिए ब्रेक-शू और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम के मार्केट की 50 फीसदी बाजार हिस्सेदारी एएसके के पास है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.