मणिपुर में 21 अगस्त से शुरू हो सकता है विधानसभा सत्र, कैबिनेट ने की राज्यपाल से सिफारिश
Updated on
05-08-2023 01:57 PM
इंफाल: मणिपुर मंत्रिमंडल ने राज्यपाल अनुसूइया उइके से राज्य विधानसभा का अगला सत्र 21 अगस्त को बुलाने की सिफारिश की है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। विधानसभा का पिछला सत्र मार्च में आयोजित हुआ था। इस संबंध में एक संक्षिप्त अधिसूचना में आज कहा गया, 'राज्य मंत्रिमंडल ने 21 अगस्त, 2023 को 12वीं मणिपुर विधानसभा का चौथा सत्र बुलाने के लिए मणिपुर की माननीय राज्यपाल से सिफारिश की है।'
इसके अलावा, कांग्रेस ने भी राज्यपाल उइके से राज्य जारी अभूतपूर्व उथल-पुथल पर चर्चा के लिए विधानसभा का आपातकालीन सत्र बुलाने का अनुरोध किया था। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता ओकराम इबोबी सिंह सहित पांच कांग्रेस विधायकों ने पिछले महीने राज्यपाल को लिखे एक पत्र में कहा, 'मई की शुरुआत से जातीय संघर्ष से प्रभावित राज्य में शांति बहाल करने के तरीके और मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने और सुझाव प्राप्त करने के लिए विधानसभा सबसे उपयुक्त मंच है।'
मई से मणिपुर में जातीय हिंसा मणिपुर का दौरा करने वाले विपक्षी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहीं तृणमूल कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने हाल में कहा था, 'लोकतंत्र जवाबदेही के बारे में है... हमें लगता है कि स्थिति को नियंत्रित करने में विफलता के लिए मुख्यमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आना चाहिए।'
इस साल मई में पूर्वोत्तर राज्य में भड़की जातीय हिंसा पिछले तीन महीनों से छिटपुट रूप से मणिपुर में जारी है और इसमें 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। मणिपुर में अब भी कर्फ्यू लगा है। राज्य में जारी जातीय दंगों के दौरान मारे गए जनजातीय लोगों को सार्वजनिक एवं सामूहिक रूप से दफनाने की हालिया घोषणा के बाद दो समुदायों - मेइती और कुकी-जोमी जनजातियों के बीच हिंसा को भड़कते देखा गया।
कुकी और मेइती समुदाय के बीच तनाव पूर्व कुकी उग्रवादी संगठनों और केंद्र सरकार के बीच फिर से बातचीत शुरू होने के बाद दोनों समुदायों के बीच तनाव भी बढ़ गया। मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जनजातीय नगा और कुकी की आबादी 40 प्रतिशत से कुछ अधिक है और वे पर्वतीय जिलों में रहते हैं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…