एयरपोर्ट पर एक शख्स ने शाहरुख खान संग सेल्फी लेने के लिए निकाला फोन, एक्टर ने झटक दिया हाथ
Updated on
03-05-2023 08:22 PM
जमीन से आसमान में पहुंचने में काफी वक्त लगता है लेकिन वहां से नीचे आने में चंद सेकेंड लगते हैं। यहां बात पॉपुलैरिटी की है। मतलब आपको नाम कमाने में सालों लग जाते हैं लकिन उसके मिट्टी में मिलने में जरा भी समय नहीं लगता। ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शाहरुख खान ने कुछ ऐसा किया है जिससे उनके फैन्स काफी नाराज हो गए हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद उनके चाहने वाले गुस्सा गए।
दरअसल, शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए ही हर कोई बेताब रहता है। उन्हें कोई कहीं भी देखता है तो उनके साथ सेल्फी लेने लगता है। कुछ ऐसा ही एक शख्स ने किया। जैसे ही शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट से निकले, वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल निकालकर उनके साथ फोटो लेने की कोशिश की। मगर शाहरुख ने न आव देखा न ताव। उसके हाथ पर अपने हाथ से धक्का दिया जिससे उसका कोट नीचे गिर गया और शायद फोन भी।
शाहरुख के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी
शाहरुख खान ने जिस तरह उस शख्स का हाथ झटका उससे यही लगा कि वो नहीं चाहते कि उनकी फोटो कोई मर्जी के बगैर ले या इस तरह ले। अब शाहरुख खान की इस हरकत के बाद हर कोई पीछे मुड़कर देखने लगा। इस दौरान उनकी मैनेजर और बॉडीगार्ड्स भी थे। भीड़ से सभी उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे थे। फैन्स उन्हें उनके नाम से पुकार रहे थे। लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी और फौरन अपनी कार में जा बैठे। लेकिन वो शख्स फिर भी एक्टर के पीछे-पीछे कार तक गया।
फैन्स का फूटा गुस्सा
अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा- शाहरुख ये मत भूलो कि हम फैन्स की वजह से तुम यहां तक हो। एक ने कहा- और फिल्म हिट करवाओ इनका भाव और बढ़वाओ। एक ने कहा- ये अब पठान चल गई तो अकड़ आ गई। एक ने कहा- ये तो डुप्लीकेट SRK लग रहा है। एक ने लिखा- ये सेलिब्रिटी भूल जाते हैं कि इन्हें सेलिब्रिटी बनाने वाला कौन है। एक ने कहा- ये फैन एयरपोर्ट का स्टाफ है। उसने शाहरुख को बिल्कुल छुआ तक नहीं और शाहरुख ने उसकी बुरी तरह से बेइज्जती कर दी।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…