Select Date:

एथर एनर्जी ने ओवर-द-एयर अपडेट जारी किया, गूगल मैप्स के साथ की पार्टनरशिप

Updated on 04-01-2024 01:47 PM

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर कंपनी एथर एनर्जी ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर 450X के लिए एक ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट जारी किया है। इससे स्कूटर के नेविगेशन सिस्टम में नए फीचर्स मिलेंगे।

नए OTA अपडेट को लेकर एथर एनर्जी का कहना है कि उसने 450X के डिजिटल कंसोल पर लाइव ट्रैफिक इंडीकेटर्स को नया रूप दिया है, जो राइडर को उनके डेस्टीनेशन के बीच रास्ते में ट्रैफिक का रियल टाइम व्यू बताएगा।

अब यह ट्रैफिक कंडीशन के बारे में पहले से अधिक सटीक और अपडेट जानकारी देगा। इसके अलावा, अब गूगल मैप्स पर मौजूद दोपहिया वाहनों के लिए स्पेसफिक रूट की जानकारी 450X के डैशबोर्ड पर सीधे मिलेगी।

450X नेविगेशन और रूट बताने वाला दुनिया का पहला ई-स्कूटर
कंपनी ने दावा किया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेगमेंट में ये पहला फीचर है। इसके साथ ही 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर राइडर्स को नेविगेशन और रूट की जानकारी देने वाला दुनिया का पहला स्कूटर है। कंपनी का यह भी कहना है कि OTA अपडेट से GPS में भी सुधार हुआ है। इससे लगातार नेविगेशन के लिए बेहतर और अधिक स्टेबल कनेक्शन मिलेगा।

फ्री मिलेगा नया OTA अपडेट
नए OTA अपडेट के साथ एथर 450X के डैशबोर्ड पर गूगल मैप बेस्ड नेविगेशन सिस्टम में सुधार हुआ है। कंपनी ने नेविगेशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए गूगल मैप्स के साथ पार्टनरशिप की है। यह OTA अपडेट मौजूदा 450X कस्टमर्स के लिए फ्री है, जिसे इस महीने के अंत तक अलग-अलग फेज में जारी किया जाएगा।

दो बैटरी पैक के साथ आती है 450X
एथर एनर्जी के पोर्टफोलियो में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर 450S और 450X हैं और कंपनी जल्द ही एक नया ई-स्कूटर 450 एपेक्स लॉन्च करने वाली है। 450X की बात करें तो ये दो वैरिएंट में आता है। इसके छोटे वैरिएंट में 2.9 kWh की बैटरी पैक मिलती है, जिसमें 111 km की रेंज मिलती है। वहीं बड़ा वैरिएंट 3.7 kWh की बैटरी पैक के साथ आता है, जिसे फुल चार्ज करने पर 150 km की रेंज मिलती है। कंपनी के लाइन अप में शामिल इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत अब 1.30 लाख रुपए से शुरू होती है।

कोस्टिंग रीगन फीचर से 7% ज्यादा बेहतर रेंज का दावा
ई-स्कूटर में मिलने वाली बैटरी को घर पर 6 घंटे 36 मिनट में 0-80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा EV में कोस्टिंग रीगन फीचर मिलता है। यह रिजनरेटिव ब्रैकिंग सिस्टम तरह काम करता है।

जब स्कूटर ढलान या प्लेन सरफेस पर बिना एक्सीलरेशन के मूव करता है तो यह सिस्टम बिना ब्रैक लगाए गाड़ी को धीमा कर देता है और एनर्जी को वापस बैटरी में पहुंचाता है। ब्रांड का दावा है कि इससे 7% तक की बेहतर रेंज मिलेगी।

एथर 450S और 450X : परफॉरमेंस
एथर एनर्जी का दावा है कि मार्केट में अवेलेबल ट्रैडीशनल 125CC की पेट्रोल स्कूटर की तुलना में एथर 450S बेहतर परफॉरमेंस और बेहतर राइडिंग एक्सपीरिएंस प्रोवाइड करता है। 450X में दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 8.58 bhp की पावर और 26 nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। 450X के दोनों वैरिएंट 3.3 सेकेंड में 40 kmph की स्पीड हासिल कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 90 kmph है। स्कूटर में चार राइड मोड- ईको, राइड, स्पोर्ट और वॉर्प मिलते हैं।

स्कूटर में हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर
इलेक्ट्रिक स्कूटरों में एथर 450X वाले फीचर्स मिलते हैं। 450X में हिल होल्ड असिस्ट, पार्क असिस्ट, GPS नेविगेशन, राइड मोड्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और लाइव ट्रैकिंग जैसी कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। 450X कॉस्मिक ब्लैक, ट्रू रेड, लूनर ग्रे, सॉल्ट ग्रीन, स्पेस ग्रे और स्टिल वाइट कलर में अवेलेबल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.