Select Date:

पर्यटन को बढ़ावा देने एथलीट आशा चलाऐगी 20,000 KM साइकिल

Updated on 30-10-2022 07:00 PM

भोपाल. मध्यप्रदेश लाडली राष्‍ट्रीय एथलीट व पर्वतारोही आशा राजूबाई मालवीय 20 हजार KM साइकिल चलाएंगी।

वह मध्‍यप्रदेश के स्‍थापना दिवस (1 नवंबर) के अवसर पर साइकिल यात्रा कर देश के सभी राज्यों का भ्रमण करेंगी। यात्रा के दौरान प्रदेश के पर्यटन स्पॉट, नैसंर्गिक सौंदर्य, समृद्ध इतिहास और संस्कृति को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का अभियान का हिस्सा बनेंगी। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर एक नवंबर को साइकिल यात्रा को फ्लैग ऑफ करेंगी। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने यात्रा में सहयोग के रूप में आशा को टूरिज्म बोर्ड कार्यालय में एक बेहद आधुनिक जीपीएस युक्त हाइब्रिड साइकिल रोम-2 और साइकिल किट सौपी।

पर्यटन स्थलों को महिलाओं खासकर एकल महिला यात्रियों (सोलो फिमेल ट्रेवलर) के लिए और अधिक सुरक्षित तथा सुगम बनाने हेतु मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्राथमिकता पर विभिन्न योजना-परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

इसी को दृष्टिगत रखते हुए बोर्ड द्वारा खिलचीपुर, जिला राजगढ़ की रहने वाली राष्‍ट्रीय एथलीट व पर्वतारोही आशा राजूबाई मालवीय का साइकिल से देश भ्रमण का प्रस्ताव को स्वीकार कर उनकी पहल का स्वागत किया है।

यात्रा का समापन 11 माह बाद दिल्ली में होगा। इस अवसर पर अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड विवेक श्रोत्रिय, उप संचालक उमाकांत चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आशा नेपाल-भुटान-बांग्लादेश की सीमा पर स्थित तेनजिंग खान (19,545 फीट) एवं बीसी राय (20,500 फीट) जैसी बर्फिली चोटियों को फतह कर तिरंगा फहरा चुकी हैं। फलस्वरूप उनका नाम देश की नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड ओएमजी बुक में दर्ज है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.