Select Date:

एटम बम और कुरान वाला फॉर्मूला फेल, अब पाकिस्‍तान को मौलवी की कमेटी डालने की 'अनमोल' सलाह, वीडियो

Updated on 08-02-2023 05:57 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान इस समय भयानक आर्थिक संकट में फंसा है। सिर्फ सात दिनों तक का विदेशी मुद्राभंडार देश के पास बचा है। अब इसकी नजरें अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) से मिलने वाले बेलआउट पैकेज पर टिकी हैं। अगर आईएमएफ सही समय पर देश के राहत पैकेज दे देता है तो फिर उस पर से कुछ दिनों तक संकट टल सकता है। लेकिन देश के एक मौलाना ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ऐसी सलाह दे डाली है कि उसके बाद पाकिस्‍तान को कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन मौलाना का नाम है मौलवी नसीर मदनी और इनकी मानें तो पाकिस्‍तान को मुसलमान देशों के साथ मिलकर एक कमेटी शुरू करनी चाहिए।

मुसलमान देशों के साथ कमेटी

मौलाना नसीर मदनी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को 57 मुसलमान देशों के साथ मिलकर एक-एक अरब डॉलर की कमेटी डालनी च‍ाहिए। पहली कमेटी पाकिस्‍तान रख ले और आईएमएफ को टाटा कर दे। उनका यह वीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नसीर मदनी से पहले तहरीक-ए-लबैक पाकिस्‍तान पार्टी के नेता साद रिजवी ने कहा था कि दुनिया से भीख मांगने की जगह शहबाज सरकार को परमाणु बम हाथ में लेकर पैसे मांगने चाहिए। रिजवी ने इसी दौरान स्‍वीडन और नीदरलैंड्स में कुरान जलाए जाने की घटना का जिक्र भी किया और कहा कि पकिस्‍तान की सरकार एक कमजोर सरकार है जो ऐसे लोगों को सबक भी नहीं सिखा पा रही है।

नौ फरवरी को बड़ा ऐलान!
पाकिस्‍तान दिन पर दिन और गहरे संकट की तरफ बढ़ रहा है। नौ फरवरी को आईएमएफ की तरफ से उसके लिए एक बड़ा फैसला किया जा सकता है। आईएमएफ हो सकता है देश को राहत के नाम पर 1.3 अरब डॉलर की पहली मदद जारी करने के फैसले का ऐलान कर दे। मगर संकट इतना बड़ा है कि यह रकम भी बहुत कम साबित होगी। मार्च में मिलने वाली इस राशि से देश को कितनी राहत मिलेगी, इस बारे में सभी को कई आशंकाएं हैं। आईएमएफ की तरफ से पाकिस्‍तान के सामने कई शर्तें भी रखी गई हैं।

सिर्फ कुछ दिनों का आयात!
देश के आर्थिक जानकारों की मानें तो उन शर्तों को मानकर पीएम शहबाज देश की आर्थिक आजादी के साथ समझौता कर रहे हैं। आईएमएफ ने शहबाज से अपील की है कि वह सैन्‍य और असैन्‍य संपत्तियों का ऐलान करें और साथ ही रक्षा बजट में भी कटौती करें। इसके साथ ही भारी कर, बिजली, गैस और बाकी ऊर्जा पर दी जा रही छूट को भी खत्‍म करें। डॉलर खत्‍म होने की वजह से पाकिस्‍तान के पास सिर्फ कुछ ही दिनों के आयात की सुविधा बची है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
Advt.