Select Date:

बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता मिलते ही इजरायल पर अटैक, गाजा पट्टी से दागे गए 4 रॉकेट

Updated on 04-11-2022 05:41 PM

इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर आम चुनाव में जीत हासिल की है। उनकी जीत के कुछ देर बाद ही गाजा पट्टी से एक के बाद एक चार मिसाइलें दागी गई। हालांकि जानकारी यह भी सामने आ रही है कि हमले में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट है कि पहले एक मिसाइल दागी गई। फिर एक घंटे के अंतराल के बाद गाजा पट्टी से तीन मिसाइलें छोड़ी गई। सूत्रों का मानना है कि हमला फिलिस्तीनी जिहादियों द्वारा किया गया है। हालांकि अभी रॉकेट हमले की किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है।

द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइल अटैक के बाद सुरक्षा बलों ने रॉकेट सायरन से गाजा सीमा के पास किसुफिम, ऐन हाशलोशा और निरीम शहरों को अलर्ट किया। रॉकेट हमले के बाद अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सेना ने कहा कि पहले एक मिसाइल फायर की गई। फिर लगभग एक घंटे बाद, दक्षिणी इजराइल में गाजा से तीन और रॉकेट दागे गए। 

एक रॉकेट हमले को किया नाकाम
इजरायल सुरक्षा बलों का कहना है कि एक रॉकेट को आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली ने रोक दिया। इजराइली सैनिकों ने कहा कि वे आयरन डोम प्रणाली के बारे में स्पष्ट नहीं थे, हालांकि बाद में अपने बयान की पुष्टि की।

सेना के अभियान में मारा गया था फिलिस्तीनी जिहादी
इससे पहले, वेस्ट बैंक शहर जेनिन में एक इजरायली सैन्य अभियान के दौरान फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद का एक सदस्य मारा गया था। आईडीएफ और सीमा पुलिस ने एक संयुक्त बयान में कहा कि अभियान में मारा गया जिहादी फारूक सलामेह इस साल की शुरुआत में एक अनुभवी पुलिस कमांडो की हत्या में शामिल था और आगे के हमलों की योजना बना रहा था। 

 इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइल अटैक के बाद सुरक्षा बलों ने रॉकेट सायरन से गाजा सीमा के पास किसुफिम, ऐन हाशलोशा और निरीम शहरों को अलर्ट किया। रॉकेट हमले के बाद अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सेना ने कहा कि पहले एक मिसाइल फायर की गई। फिर लगभग एक घंटे बाद, दक्षिणी इजराइल में गाजा से तीन और रॉकेट दागे गए। 

एक रॉकेट हमले को किया नाकाम
इजरायल सुरक्षा बलों का कहना है कि एक रॉकेट को आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली ने रोक दिया। इजराइली सैनिकों ने कहा कि वे आयरन डोम प्रणाली के बारे में स्पष्ट नहीं थे, हालांकि बाद में अपने बयान की पुष्टि की।

सेना के अभियान में मारा गया था फिलिस्तीनी जिहादी
इससे पहले, वेस्ट बैंक शहर जेनिन में एक इजरायली सैन्य अभियान के दौरान फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद का एक सदस्य मारा गया था। आईडीएफ और सीमा पुलिस ने एक संयुक्त बयान में कहा कि अभियान में मारा गया जिहादी फारूक सलामेह इस साल की शुरुआत में एक अनुभवी पुलिस कमांडो की हत्या में शामिल था और आगे के हमलों की योजना बना रहा था। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.