Select Date:

ऑस्ट्रेलिया में धार्मिक इमारतों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : प्रधानमंत्री अल्बनीज

Updated on 12-03-2023 05:55 PM
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को भरोसा दिया है कि ऑस्ट्रेलिया धार्मिक स्थलों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसे कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले की हालिया घटनाओं को लेकर अल्बनीज से साझा की गई चिंताओं के एक दिन बाद उनकी यह टिप्पणी आई है।

अल्बनीज ने कहा, ‘मैंने उन्हें (प्रधानमंत्री मोदी को) आश्वासन दिया कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जहां लोगों की आस्था का सम्मान किया जाता है और वह धार्मिक इमारतों पर, चाहे वे हिंदू मंदिर हों, मस्जिद हों या चर्च हों, किसी भी तरह के हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा।’
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच एक त्रिपक्षीय सुरक्षा व्यवस्था ‘ऑकस’ पर जानकारी दी।

भारत की अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त करने से पहले, अल्बनीज ने ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों के एक समूह से कहा, ‘मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जो लोगों की आस्था का सम्मान करता है और धार्मिक स्थलों पर हमलों को सहन नहीं किया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में इसका कोई स्थान नहीं है। और, हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पुलिस और अपनी सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से हर संभव प्रयास करेंगे कि जिम्मेदार लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े।’
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, ‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पुलिस और अपनी सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से हर संभव प्रयास करेंगे कि जिम्मेदार लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े।’ अल्बनीज से पूछा गया था कि ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों की रक्षा के लिए उन्होंने मोदी को क्या आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन में अल्बनीज के साथ बातचीत के दौरान मंदिरों पर हमलों का मुद्दा उठाया था। इस बीच, अल्बनीज ने मीडिया ब्रीफिंग में भारत की अपनी यात्रा को सफल बताया और कहा कि इससे ऑस्ट्रेलिया के भारत के साथ सांस्कृतिक, आर्थिक और रक्षा संबंध मजबूत हुए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि खनिज उद्योग में सहयोग महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ‘ मैं सितंबर में जी20 बैठक के लिए यहां आने की भी प्रतीक्षा कर रहा हूं। यह काफी महत्वपूर्ण होगी।’

अल्बनीज ने कहा, ‘भारत एक विश्व शक्ति है। यह एक प्रमुख अर्थव्यवस्था है, लेकिन यह एक विकासशील अर्थव्यवस्था भी है। इसलिए यह उत्तर और दक्षिण के बीच सेतु प्रदान करने में एक केंद्रीय भूमिका निभा सकता है जो आगे बढ़ने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.