त्र्यंबकेश्वर मंदिर में 'हरी चादर' चढ़ाने की कोशिश, ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष के वकील ने जो कहा सुन लीजिए
Updated on
17-05-2023 06:38 PM
नई दिल्ली: नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने चादर चढ़ाने की कोशिश की। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, त्र्यंबकेश्वर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ऐसे में सिर्फ हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति है। भगवान शिव पर हरी चादर चढ़ाने की इस कोशिश से हिंदू काफी नाराज हैं। इस पर बहस भी गरम हो गई है। दलील यह दी जा रही है कि जब हिंदू दरगाहों में जाकर चादर चढ़ा सकते हैं तो मुस्लिम मंदिरों में क्यों नहीं जा सकते हैं। इस पर ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन की प्रतिक्रिया भी आई है। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्सनाउ नवभारत में एक डिबेट में शामिल होकर उन्होंने इस पर अपनी राय जाहिर की।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर में हरी चादर चढ़ाने की कोशिश पर एक पक्ष कई तरह की दलीलें देने में लगा है। उसका कहना है जब अजमेर शरीफ, ताजमहल और दूसरी दरगाहों में हिंदुओं के जाने पर मनाही नहीं है तो मुस्लिमों के त्र्यंबकेश्वर मंदिर जाने में क्यों ऐतराज जताया जा रहा है। इसका जवाब ज्ञापवापी केस में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने दिया है। उन्होंने कहा है कि मंदिर में हर कोई प्रवेश नहीं कर सकता है। आज अगर कोई मंदिर में जाना चाहता है तो उसे सनातन में विश्वास करना पड़ेगा। उसे भगवान शिव में आस्था पैदा करनी होगी। इसके लिए मंदिर के मुख्य देवता के पूजा-अर्चना के नियमों का पालन करना होगा। यूं ही कोई भी मंदिर नहीं जा सकता है।
मंदिर में विराजमान देवता का नियम चलेगा विष्णु शंकर जैन बोले, अगर कोई मंदिर आना चाहता है तो उसका स्वागत है। लेकिन, मंदिर में वहां विराजमान देवता का नियम चलेगा। कोई बाहरी इसके लिए नियम नहीं बना सकता है। कोई भी भगवान शिव का आदर कर सकता है। लेकिन, वहां आदर के नाम पर हरी चादर नहीं चढ़ा सकता है। कई मंदिरों में पहले से ही गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर मनाही है। भगवान शिव का त्र्यंबकेश्वर मंदिर भी उनमें शामिल है।
क्या है त्र्यंबकेश्वर मंदिर मामला त्र्यंबकेश्वर मंदिर से जुड़ा एक वीडियो वायरल है। इसमें कुछ लोग सिर पर चादर रखकर मंदिर के गेट में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं। यह और बात है कि गार्ड उन्हें रोक देते हैं। इसी दौरान बहस होने लगती है। इसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ता है। मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, सिर्फ हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति है। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। एक साल में यह त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दूसरे समुदाय के लोगों के घुसने की दूसरी घटना है। पिछले साल कुछ लोग मुख्य प्रवेश द्वार से त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में प्रवेश कर गए थे।
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…