दर्शकों ने फिल्म को बताया 'बॉक्स ऑफिस की सुनामी', 'किलर' ट्विस्ट ने उड़ा दिए होश
Updated on
06-06-2025 03:04 PM
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर 'हाउसफुल 5' रिलीज हो चुकी है। फिल्म का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था। क्रेज तब और बढ़ गया, जब मेकर्स ने बताया कि 'हाउसफुल 5' में दो क्लाइमैक्स होंगे। फिल्म की तगड़ी एडवांस बुकिंग हुई, जिससे करोड़ों की कमाई कर ली। 'हाउसफुल 5' की बॉक्स ऑफिस पर कमल हासन की 'ठग लाइफ' के साथ भिड़ंत हुई है, जो पिछले कुछ समय से विवादों में है।
अब कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ेगी और ओपनिंग में किसका डंका बजेगा, यह तो बाद में पता चलेगा। लेकिन फिलहाल फिल्म 'हाउसफुल 5' छा गई है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने X पर रिएक्शन शेयर करने शुरू कर दिए हैं। 'हाउसफुल 5' में दो क्लाइमैक्स हैं, जिनमें दो अलग-अलग किलर का खुलासा होगा। लेकिन जिन्होंने फिल्म देखी है, उन्होंने इसके ट्विस्ट की तारीफ की है। साथ ही कुछ दर्शकों ने यह भी बता दिया है कि 'हाउसफुल 5 A' या 'हाउसफुल 5 B' में से किसका एंड दमदार है।
'हाउसफुल 5' की कास्ट
'हाउसफुल 5' को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, नरगिस फखरी, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह, जॉनी लीवर और फरदीन खान समेत कई स्टार्स हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…