और कितना गिरोगे... फूट फूट कर रोये थे स्मिथ, Virat Kohli ने बचाई थी इज्जत
Updated on
10-02-2023 07:51 PM
नई दिल्ली: बात 2018 की है। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीसरे टेस्ट के दौरान बॉल टेम्परिंग की। सलामी बल्लेबाज कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने गेंद को सैंडपेपर से रगड़ा। गेंद रिवर्स स्विंग हो, इसलिए बेनक्रॉफ्ट ने ऐसा किया। इसका वीडियो लाइव मैच में चल गया। स्टेडियम पर लगी स्क्रीन पर भी दिखा कि बेनक्रॉफ्ट गेंद को किसी पीली चीज से रगड़ रहे हैं। मैच के बाद तब के ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के साथ बेनक्रॉफ्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। उन्होंने मीडिया के साथ माना कि गेंद को टेंपर करने की कोशिश की थी।
रोने लगे थे स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ को भी बॉल टेंपरिंग के बारे में जानकारी थी। इसमें टीम के उपकप्तान डेविड वॉर्नर भी शामिल थे। दोनों को 12-12 महीने के लिए बैन कर दिया गया। इसके साथ ही बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया। ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। यहां वह किसी से नजर भी नहीं मिला पा रहे थे। बात करते करते वह फूट फूट कर रोने लगे। बैन के बाद 2019 में स्टीव स्मिथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। लेकिन मैच के दौरान फैंस स्मिथ के साथ ही वॉर्नर को खूब परेशान कर रहे थे। फील्डिंग करने के दौरान उन्हें बार-बार बॉल टेंपरिंग की बात याद दिलाई जाती थी।
विराट ने बचाई थी इज्जत
2019 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला गया था। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला हो रहा था और क्रीज पर स्टीव स्मिथ थे। फील्डिंग करने के दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शक स्मिथ को चिढ़ा रहे थे। वह बार-बार उन्हें बॉल टेंपरिंग की बात याद दिला रहे थे। इस समय क्रीज पर थे उस समय के भारतीय कप्तान विराट कोहली। विराट ने इशारों में दर्शकों से पूछा कि क्या कर रहे हो। इसके साथ ही लोगों से स्मिथ का हौसला बढ़ाने के लिए भी बोला। इसके लिए आईसीसी ने विराट कोहली को सम्मानित भी किया था। उन्हें उस साल का आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का अवॉर्ड दिया गया था।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…