पहले हफ्ते में 15 करोड़ भी नहीं कमा सकी 'औरों में कहां दम था', फिसड्डी निकली 'उलझ', कई शोज कैंसिल
Updated on
09-08-2024 05:15 PM
बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर बीता हफ्ता बेहद बुरा रहा है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों नई फिल्मों 'औरों में कहां दम था' और 'उलझ' ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। अजय देवगन की स्टार पावर के बावजूद 'औरों में कहां दम था' को बेहद बेकार ओपनिंग मिली, यही हाल 'उलझ' का भी रहा। उम्मीद थी कि वीकेंड तक हालत सुधरेगी। लेकिन हर दिन दोनों फिल्मों के कलेक्शन में लगातार गिरावट आई। हालत यह है कि अपने पहले हफ्ते में इन दोनों फिल्मों ने मिलाकर भी महज 17.30 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है।
नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी मैच्योर रोमांटिक ड्रामा 'औरों में कहां दम' से उम्मीदें थीं। खासकर इसलिए कि यह अजय देवगन जैसे सुपरस्टार की फिल्म हैं। लेकिन ओपनिंग डे पर 1.85 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म गुरुवार को रिलीज के 7वें दिन 65 लाख की कमाई पर पहुंच गई है। सात दिनों में इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 10.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
वर्ल्डवाइड 15 करोड़ भी नहीं कमा सकी 'औरों में कहां दम था'
'औरों में कहां दम था' अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है और यह डिजास्टर साबित हो चुकी है। देश में ही नहीं, फिल्म का हाल विदेशों में भी बहुत बुरा है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 13.85 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है।
50 करोड़ में बनी 'उलझ' ने कमाए महज 7.20 करोड़
दूसरी ओर, जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया की 'उलझ' का हाल और भी बुरा है। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7.20 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है। सुधांशु सरिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि 7वें दिन गुरुवार को इसकी कमाई 45 लाख रुपये है। 'उलझ' ने सात दिनों में वर्ल्डवाइड 9.25 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है।
कई शोज कैंसिल पर 15 अगस्त तक है मौका
कमाल की बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में 'औरों में कहां दम था' और 'उलझ' दोनों के पास 15 अगस्त तक सिनेमाघरों में बने रहने का मौका है। हालांकि, दर्शकों की कमी के कारण कई जगहों से शोज कैंसिल होने की भी खबरें आई हैं। थिएटर मालिक कुछ पुरानी क्लासिक फिल्में भी री-रिलीज कर अपना खर्च निकालने की कोशिश कर रहे हैं। फिर भी कम स्क्रीन्स और कम शोज के साथ इन दोनों फिल्मों के पास अभी घिसट-घिसटकर अगले गुरुवार तक कमाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…