Select Date:

AUS-द. अफ्रीका, PAK- न्यूजीलैंड टेस्ट आज से:दोनों से 6 स्थिति बनेंगी, जानें टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारत पर क्या असर होगा

Updated on 26-12-2022 06:37 PM

टीम इंडिया ने मीरपुर टेस्ट 3 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही टीम ने 2 मुकाबलों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया। जिससे भारत 58.93% अंकों के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति को मजबूत कर चुका है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 76.92% अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

अब टीम इंडिया का लक्ष्य फरवरी-मार्च महीने में ऑस्ट्रेलिया के साथ होने जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीतने पर है। यह ट्रॉफी भारतीय सरजमीं पर खेली जाएगी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 टेस्ट मैच खेलेगी। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम की नजरें अगले 5 दिन मेलबर्न के मैदान पर टिकी रहेंगी। क्योंकि, वहां साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंड-डे टेस्ट खेला जाना है और यह टेस्ट पॉइंट टेबल में भारत की स्थिति को प्रभावित करेगा।

ऑस्ट्रेलिया का फाइनल खेलना लगभग तय
ऑस्ट्रेलिया की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर है। उसके 76% से ज्यादा पॉइंट्स हैं। ऑस्ट्रेलिया को अभी 6 टेस्ट और खेलने हैं। 2 साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में और चार भारत के खिलाफ विदेश में। कंगारू टीम अगर यहां से बहुत ज्यादा खराब न खेले तो उसका फाइनल खेलना लगभग पक्का है।

बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पॉइंट टेबल पर असर...पहले जानिए बॉक्सिंग-डे टेस्ट के बारे में...
क्रिसमस के अगले दिन यानी कि 26 दिसंबर को बॉक्सिंग-डे कहते हैं। इस दिन दुनिया में कहीं भी खेला जाने वाला टेस्ट मैच बॉक्सिंग-डे टेस्ट कहलाता है। इसकी शुरुआत मेलबर्न में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से 1950 में हुई थी।

इस बार दो बॉक्सिंग डे टेस्ट होने हैं। पहला, ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच और दूसरा पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच। इन दोनों मैचों में 6 सिचुएशन बनेंगी। कराची में होने जा रहे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच से भारत की मौजूदा स्थिति पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.