Select Date:

ऑस्ट्रेलिया ने 283 का टारगेट 46.3 ओवर में हासिल किया लीचफील्ड प्लेयर ऑफ द मैच

Updated on 29-12-2023 01:41 PM

विमेंस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 282 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 283 रन का टारगेट 46.3 ओवर 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

टीम से फीब लीचफील्ड ने 78, एलिस पेरी ने 75, बेथ मूनी ने 42 और ताहलिया मैक्ग्रा ने 68 रन बनाए। भारत से जेमिमा रोड्रिग्ज ने 82 और पूजा वस्त्राकर ने 62 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल चुकी है, दूसरा वनडे 30 दिसंबर को मुंबई में ही खेला जाएगा।

पूजा ने नाबाद 62 रन की पारी खेली
पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका महज 12 रन के स्कोर पर लगा। ओपनर शेफाली वर्मा 1 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें जॉर्जिया वेयरहम ने मेगन शट के हाथों कैच कराया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 82 रन जेमिमा ने बनाए। जेमिमा के वनडे करियर का यह 5वां अर्धशतक है। उन्हें एशले गार्डनर ने ताहलिया मैक्ग्रा के हाथों कैच कराया।

उनके अलावा पूजा ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। पूजा का यह चौथा ODI अर्धशतक है। वहीं ओपनर यास्तिका भाटिया 49 बनाकर आउट हुईं।

गार्डनर ने झटके दो अहम विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉर्जिया वेयरहम और एशले गार्डनर ने दो-दो विकेट लिए। स्पिनर गार्डनर ने दो अहम विकेट लिए। उन्होंने रोड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा डार्सी ब्राउन, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड और एलाना किंग ने एक-एक विकेट झटका।

लीचफिल्ड, पेरी और ताहलिया के अर्धशतक से जीता ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 बैटर्स ने अर्धशतक लगाए। ओपनिंग करने उतरी कप्तान एलिसा हीली 0 रन पर आउट हो गई। यहां से फीब लीचफिल्ड और एलिस पेरी ने तीसरे विकेट के लिए 148 रन की शानदार पार्टरनरशिप की। पेरी ने 72 गेंद में 75 रन बनाए। वहीं,लीचफिल्ड ने 78 रन की पारी खेली। बेथ मूनी ने 42 रन बनाए, जबकि ताहलिया मैक्ग्रा ने 68 रन का नाबाद पारी खेल कर एश्ले गार्डनर के साथ मैच फिनिश किया।

भारत के लिए रेणुका सिंह, पूजा वस्राकर, स्नेह राणा और दीप्ती शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग -11
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ती शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह और साइका इशाक।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), फीब लीचफिल्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्रा, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एलाना किंग, मेगन शट और डार्सी ब्राउन।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया
ऑस्ट्रेलिया टीम तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए भारतीय दौरे पर है। इससे पहले, भारतीय विमेंस टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इकलौता टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था। विमेंस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली टेस्ट जीत थी।

24 दिसंबर को टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया 161 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए महज 75 रन का टारगेट मिला। इसे भारत ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्नेह राणा प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई थीं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.