ऑस्ट्रेलिया ने भी वर्ल्ड कप के लिए घोषित की 15 सदस्यीय टीम, भारतीय मूल के खिलाड़ी को किया बाहर
Updated on
06-09-2023 02:58 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पैट कमिंस की कप्तानी में टीम वर्ल्ड कप में उतरेगी। पिछले महीने चयनकर्ताओं ने 18 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए चुना था। अब इनमें से तीन को बाहर कर दिया गया है। हालांकि सभी टीमों के पास वर्ल्ड कप स्क्वाड में बदलाव करने के लिए 28 सितंबर तक का समय है। 5 खिताब के साथ ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप का सबसे सफल देश है।
भारतीय मूल का खिलाड़ी बाहर
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले ही शुरुआती 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी थी। उससे उन्होंने नाथन एलिस, आरोन हार्डी और तनवीर संघा को बाहर कर दिया है। 21 साल के तनवीर ने दक्षिण अफ्रीका में ही इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 4 बल्लेबाजों को आउट किया। लेकिन टीम में पहले से लेग स्पिनर एडम जंपा हैं। इसी वजह से संघा को बाहर होना पड़ा।
कोई चौंकाने वाला नाम नहीं
ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम में कोई चौंकाने वाला नाम नहीं है। पहले घोषित हुई टीम से ही मार्नस लाबुशेन को बाहर कर दिया गया था। जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, सीन एबॉट और एश्टन एगर को पहली बार वर्ल्ड कप की टीम में चुना गया है। वहीं स्टीव स्मिथ का यह चौथा वर्ल्ड कप होगा। वह इस टीम में एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप 2011 की ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे।
2015 में आखिरी बार बनी चैंपियन
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आखिरी बार 2015 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उससे पहले टीम लगातार तीन बार 1999, 2003 और 2007 में वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी है। भारत की मेजबानी में हुए 1987 वर्ल्ड कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने ही जीता था।
वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…