ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट टीम का किया ऐलान, 360 रनों से हारने वाले पाकिस्तान के उड़े होश!
Updated on
18-12-2023 02:16 PM
नई दिल्ली: तीन मैचों की सीरीज में एक जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए अपने 13 खिलाड़ियों के दस्ते का ऐलान किया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विनर्स ने पर्थ में रविवार को 360 रनों की जीत की टीम में बदलाव किया है। इस बार ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए 13 की जगह 14 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। अनकैप्ड तेज गेंदबाज लांस मॉरिस घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए लौट गए हैं।
बॉक्सिंग डे टेस्ट ये संभालेंगे पेस में मोर्चा उनकी अनुपस्थिति में मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस की अनुभवी तेज तिकड़ी मोर्चा संभालेगी, जबकि स्कॉट बोलैंड को भी 14 प्लेयर्स में रखा है। युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन एक और खिलाड़ी हैं जो प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए दौड़ में हैं, लेकिन कप्तान पैट कमिंस को लगता है कि टीम में कोई बदलाव करना मुश्किल है। इस बारे में उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि चोट से कोई समस्या होगी। इस स्तर पर यह काफी समान लाइन-अप होगा। मुझे लगता है कि (पर्थ में जीत के बाद) सभी गेंदबाज काफी तरोताजा हैं। यह मूल रूप से गर्मियों की आदर्श शुरुआत है।
पाकिस्तान की हार से भारत को फायदा पहले टेस्ट के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में बदलाव की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में 41.67 जीत-हार प्रतिशत के साथ डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान भारत के साथ 66.67 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया को पिछले कुछ सालों में सिर्फ भारत ही ऐसी टीम है, जिसने एकतरफा डॉमिनेट किया है।
ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर। मार्नस लाबुशेन की चोट पर आया अपडेट पहले टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र चोट की चिंता स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की थी। पहले टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के पदार्पण करने वाले खुर्रम शहजाद ने दाएं हाथ के बल्लेबाज को एक बाउंसर मारा, उनकी दाहिनी हाथ की उंगली पर लगी। लाबुशेन ने तुरंत चिकित्सा सहायता मांगी लेकिन कुछ मिनटों के बाद बल्लेबाजी करने लौट आए। उन्हें 26 दिसंबर को होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए समय पर फिट होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…