Select Date:

जिम्बाब्वे के सामने ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, 141 पर सिमटी पूरी टीम; 9 बल्लेबाज नहीं पार कर पाए दहाई का आंकड़ा

Updated on 03-09-2022 05:34 PM
ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैच के वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबला टाउन्सविले के टोनी आयरलैंड स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबानों का बुरा हाल है। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने वाली कंगारू टीम इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। डेविड वॉर्नर की 94 रनों की शानदार पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 31 ओवर में मात्र 141 रनों पर सिमट गई। डेविड वॉर्नर के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ही दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल रहे, मैक्सवेल ने 22 गेंदों पर 19 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अन्य 9 खिलाड़ी सिंगल डिजिट पर आउट हुए।

जिम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकाब्वा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। इस मुश्किल सतह पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शुरुआत से ही जूझते नजर आएं। कप्तान एरॉन फिंच, स्टीव स्मिथ और ऐलेक्स कैरी पहले 10 ओवर में ही पवेलियन लौटे। वहीं स्टॉयनिस और ग्रीन भी 100 रन से पहले आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने आकर डेविड वॉर्नर को जरूर कुछ देर साथ दिया मगर वह बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। मैक्सवेल ने 22 गेंदों पर 3 चौके लगाए। मैक्सवेल को रयान बर्ल ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

डेविड वॉर्नर दूसरे छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, मगर रयान बर्ली की घातक गेंदबाजी का सामना वह भी नहीं कर सके। वॉर्नर ने आउट होने से पहले 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 94 रनों की शानदार पारी खेली। रयान बर्ली ने ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 5 विकेट चटकाए। इस गेंदबाज ने महज तीन ओवर में 10 रन खर्च कर आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम को आउट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.