Select Date:

ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच बाद ही कप्तान बदला, नाथन लायन भी नहीं खेलेंगे बॉक्सिंग डे टेस्ट

Updated on 23-12-2025 01:04 PM
मेलबर्न: इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम एशेज सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। 5 मैचों की सीरीज के पहले तीनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। अब 26 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच मेलबर्न में होगा। 26 दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट भी कहते हैं। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है।

कमिंस और लायन बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर

कप्तान पैट कमिंस के साथ ही नाथन लायन बॉक्सिंग डे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। तीसरे टेस्ट में डाइव मारने के दौरान लायन चोटिल हो गए थे। उनके हैमस्ट्रिंग में समस्या है और सर्जरी करवानी पड़ सकती है। लायन लंबे समय तक मैदान से बाहर रह सकते हैं। उनकी जगह टॉड मर्फी को टीम में शामिल किया गया है। 25 साल के ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले 7 टेस्ट में 22 विकेट लिए हैं। उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट नहीं खेला है।

फिट स्टीव स्मिथ को मिली कप्तानी

दूसरी तरफ कप्तान पैट कमिंस को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। उनकी पीठ में समस्या है और इसी वजह से सीरीज के पहले दो मैच नहीं खेल पाए थे। एडिलेड में हुए तीसरे मैच में कमिंस ने 6 बल्लेबाजों का आउट किया था। उनकी जगह झाय रिचर्डसन टीम में आए हैं। कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। तबीयत खराब होने की वजह से वह तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह चौथे नंबर पर उस्मान ख्बाजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.