Select Date:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया परेशान, चोटिल टिम डेविड बिग बैश से बाहर

Updated on 30-12-2025 01:48 PM
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने है। टूर्नामेंट के शुरू होने में अब डेढ़ महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। सभी टीमें अपनी खिलाड़ियों को अंतिम रूप दे रही है। भारत ने तो टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की भी घोषणा कर दी है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए टी20 विश्व कप से पहले टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है।

बिग बैश से बाहर हुए टिम डेविड

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड चोटिल हो गए हैं। वह बिग बैश लीग में होबार्ट हेरिकेंस के लिए पर्थ स्कॉर्चर्स का मुकाबला कर रहे थे। रन भागने के दौरान टिम डेविड को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। होबार्ड हेरिकेंस ने इसपर बयान जारी करके कहा, 'टिम डेविड को अपने हाल के बिग बैश मैच के दौरान दाहिनी हैमस्ट्रिंग में ग्रेड टू स्ट्रेन हो गया है। इसके चलते, डेविड लीग बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।'

डेविड के पास भारत में खेलने का अनुभव

वैसे तो उम्मीद जताई जा रही है कि टिम डेविड टी20 विश्व कप तक फिट हो जाएंगे। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो टीम के लिए बड़ा झटका होगा। उनके पास भारत में आईपीएल खेलने का भी काफी अनुभव है। वह पिछले सीजन चैंपियन रही आरसीबी की टीम का हिस्सा थे। उससे पहले डेविड मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। 29 साल के डेविड ने आईपीएल में 173 की स्ट्राइक रेट और 33 की औसत से 846 रन बनाए हैं।

टिम डेविड का करियर कैसा रहा?

ऑस्ट्रेलिया से पहले टिम डेविड सिंगापुर के लिए टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इस फॉर्मेट में अभी तक उन्होंने 68 मुकाबले खेले हैं। इसकी 58 पारियों में 36 की औसत और 169 की स्ट्राइक रेट से 1596 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 9 अर्धशतक लगाया है। वह टी20 स्पेशलिस्ट माने जाते हैं और दुनिया भर की लीग में खेलते हैं। टी20 क्रिकेट में डेविड के नाम 162 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 6136 रन हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.