ऑस्ट्रेलिया का नहीं छूटेगा रोहित सेना से पीछा, यहां भारत लगातार दूसरी बार खेलेगा WTC Final
Updated on
13-03-2023 10:22 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के अंतिम दिन का खेल खेला जा रहा है। यह मैच तो ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन इस मैच के खत्म होने से पहले ही टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह हुआ है, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मुकाबले की वजह से। क्राइस्टचर्च में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया है।
फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया की टक्कर
भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से ही टकराएगी। भारत के खिलाफ इंदौर में हुए मुकाबले को अपने नाम कर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। दूसरे स्थान के लिए भारत और श्रीलंका के बीच टक्कर थी। भारत अहमदाबाद टेस्ट जीतकर सीधा फाइनल का टिकट पा सकता था। इसके अलावा श्रीलंका और न्यूजीलैंड का एक मैच ड्रॉ भी होता तो भारत को फाइनल में जगह मिलती।
पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हरा ही दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम की जगह फाइनल में पक्की हो गई। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। 2019-2021 आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी।
कब होगा फाइनल WTC फाइनल
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया का टॉप पर रहना ही पक्का हो गया है। भारतीय टीम दूसरे नंबर पर फिनिश करेंगे। चैंपियनशिप के दौरान अहमदाबाद टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 18 मुकाबले खेले थे। इसमें उसे 11 जीत और 3 ही हार मिली। दो हार तो भारत के खिलाफ उसे बॉर्डर गावस्कर सीरीज में ही मिली है। भारत ने 17 मैच में 10 जीत हासिल की है। रोहित शर्मा की टीम को 5 हार मिली और 2 मैच ड्रॉ रहे। अब अहमदाबाद टेस्ट भी ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…