Select Date:

ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता तीसरा वनडे वेस्टइंडीज 86 पर ऑलआउट

Updated on 06-02-2024 12:45 PM

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 8 विकेट से हरा दिया है। केनबेरा में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज टीम 86 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया से जेवियर बार्टलेट ने 4 विकेट लिए।

87 रन का टारगेट होम टीम ने 6.5 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जैक फ्रेजर मैगर्क ने 41 और जोश इंग्लिस ने 35 रन बनाए। तीसरे वनडे में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली।

वेस्टइंडीज की शुरुआत ही खराब हुई
केनबेरा के मनुका ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। टीम ने 13 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया। योर्न ओटली 8 ही रन बनाकर जेवियर बार्टले का शिकार हुए। यहां से एलिक एथनाज ने कीसी कार्टी के साथ टीम को संभाला।

पावरप्ले के बाद लगी विकेट की झड़ी
पहले पावरप्ले में एक ही विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की पारी बिखर गई। 11वें ओवर में कार्टी 10 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कप्तान शाई होप 4, एलिक एथनाज 32, रोस्टन चेज 12, रोमारियो शेफर्ड 1 और अल्जारी जोसेफ 6 रन बनाकर आउट हो गए।

टेडी बिशप, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी और ओशन थोमस खाता भी नहीं खोल सके। टीम 24.1 ओवर में 86 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया से जेवियर बार्टलेट को 4 विकेट मिले। लांस मौरिस और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि एक सफलता शॉन एबट को मिली। वहीं एक बैटर रन आउट भी हुआ।

ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर में हासिल किया टारगेट
87 रन का टारगेट ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ओपनर्स जैक फ्रेजर-मैगर्क और जोश इंग्लिस ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआती 4 ओवर में ही 59 रन जोड़ लिए। फ्रेजर-मैगर्क 18 बॉल में 41 रन बनाकर आउट हुए।

नंबर-3 पर उतरे आरोन हार्डी 2 ही रन बनाकर ओशेन थोमस का शिकार हुए। उनके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने इंग्लिस के साथ टीम को जीत दिला दी। इंग्लिस 35 और स्मिथ 6 रन के स्कोर पर नॉटआउट रहे। कंगारू टीम ने 6.5 ओवर में 87 रन बना लिए। वेस्टइंडीज से अल्जारी जोसेफ और ओशेन थोमस ने एक-एक विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर में हासिल किया टारगेट
87 रन का टारगेट ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ओपनर्स जैक फ्रेजर-मैगर्क और जोश इंग्लिस ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआती 4 ओवर में ही 59 रन जोड़ लिए। फ्रेजर-मैगर्क 18 बॉल में 41 रन बनाकर आउट हुए।

नंबर-3 पर उतरे आरोन हार्डी 2 ही रन बनाकर ओशेन थोमस का शिकार हुए। उनके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने इंग्लिस के साथ टीम को जीत दिला दी। इंग्लिस 35 और स्मिथ 6 रन के स्कोर पर नॉटआउट रहे। कंगारू टीम ने 6.5 ओवर में 87 रन बना लिए। वेस्टइंडीज से अल्जारी जोसेफ और ओशेन थोमस ने एक-एक विकेट लिया।

वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के नाम
तीसरे वनडे में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे 8 विकेट और दूसरा वनडे 83 रन के अंतर से जीता था।

दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 की सीरीज 9 फरवरी से शुरू होगी। पहला मुकाबला होबार्ट में खेला जाएगा। जबकि 11 फरवरी को दूसरा टी-20 एडिलेड और 13 फरवरी को तीसरा टी-20 पर्थ में होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.