ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर को स्किन कैंसर, महिला प्रीमियर लीग से हुईं बाहर
Updated on
01-02-2024 01:59 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज लॉरेन चीटल को गर्दन से स्किन कैंसर निकालने के लिए सर्जरी के बाद महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 से बाहर होना पड़ा है। चीटल ने पिछले दिसंबर में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने बुधवार को ये सर्जरी करवाई। इस साल का डब्ल्यूपीएल 23 फरवरी से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है और तेज गेंदबाज चीटल को पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी के दौरान गुजरात जायंट्स ने खरीदा था।
पहले भी हो चुका इलाज
25 वर्षीय खिलाड़ी का 2021 में भी इसी तरह का इलाज हुआ था। तब उनके पैर में परेशानी हुई थी। वह न्यू साउथ वेल्स के लिए महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के बाकी मैचों से भी बाहर हो जाएंगी। क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के एक बयान में कहा गया है, 'चीटल खिलाड़ियों के निर्धारित ऑफ-सीजन ब्रेक के बाद एनएसडब्ल्यू के साथ ट्रेनिंग में वापसी का लक्ष्य बना रही हैं।'
चीटल का करियर चोट से प्रभावित रहा है। उनके दाहिने और बाएं कंधे के साथ ही बाइसेप्स सर्जरी हो चुकी है। उन्होंने कई चोटों का सामना किया है। उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट, 4 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें चीटल के नाम 7 विकेट हैं। गुजरात जायंट्स ने अभी तक चीटल के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…