नागपुर की पिच को लेकर ICC की शरण में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, भारत की कर रहा शिकायत
Updated on
09-02-2023 06:57 PM
नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के लिए टॉस हो चुका है लेकिन पिच को लेकर बवाल है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। टॉस होने के बाद पिच को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नागपुर टेस्ट के पिच को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी साइमन ओडोनेल खराब बता रहे हैं और इसको लेकर उन्होंने आईसीसी के पास इसकी शिकायत कर इसमें दखल देने की मांग उठाई है।
नागपुर के जामथा स्थित वीसीए स्टेडियम से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं थी कि पूरी पिच पर पानी डाला गया, उसके बाद रोलर चलाया गया, और फिर बाएं हाथ के बल्लेबाज के पैर के पास और ज्यादा पानी डाला गया। इस घटना को देखकर साइमन ओडोनेल ने आईसीसी से मांग की है नागपुर के पिच पर वह अपना दखल दें।
साइमन ने कहा, 'आईसीसी को इसमें कदम उठाना चाहिए और इसके बारे में कुछ करना चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि पिच सही नहीं है, तो मैच में आईसीसी रेफरी होगा और आईसीसी इस मैच को देखेगा।'
सिर्फ साइमन ओडोनेल ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने भी पिच को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। जेसन गिलेस्पी ने कहा, 'भारत अपने घरेलू फायदे के हिसाब से पिच को आकार दे रहा है। भारतीय क्यूरेटर भारत के लिए एक फायदा होने का रास्ता देख रहे हैं।'
हालांकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को लेकर की जा रही सभी शिकायतों को खारिज कर दिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय स्पिनरों के लिए तैयार की गई पिचों के बारे में लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया।
रोहित ने मैच को लेकर कहा कि, उन्हें जो भी विकेट मिले हैं, उन्हें खेलना होगा, ठीक वैसे ही जैसे भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करती है। रोहित ने कहा, 'छेड़छाड़ वाली पिच? पिच के बारे में ज्यादा चिंता न करें। पिछली सीरीज में हम यहां खेले थे। काफी कुछ बोला गया था पिचों के बारे में, सभी 22 क्रिकेटर जो खेलने जा रहे हैं, वे सभी टॉप क्लास क्रिकेटर हैं। इसलिए पिच के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।'
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…