Select Date:

25.47 की औसत और 22 वनडे में 2 फिफ्टी, क्या अब सूर्यकुमार यादव होंगे टीम से OUT?

Updated on 21-03-2023 09:38 PM
नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव देर से इंटरनेशनल क्रिकेट में आए और आते ही छा गए। मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की उनकी क्षमता को देखते हुए उन्हें क्रिकेट की दुनिया का नया 'मिस्टर 360 डिग्री' का नाम मिल गया। उन्होंने खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक के बाद एक कई हैरतअंगेज पारियां खेलीं। हालांकि, उनके लिए यही बात वनडे इंटरनेशनल में नहीं लागू होती। सूर्य ने 48 टी20 इंटरनेशनल में 46.52 के औसत और 175.76 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक और 13 शतक हैं।


उनसे इसी तरह का प्रदर्शन अब तक वनडे इंटरनेशनल में नहीं देखने को मिला है जहां उनके नाम 22 मैच में महज दो हाफ सेंचुरी हैं। सर्वोच्च स्कोर 64 रन है। पिछले दो वनडे मैचों में वह लगभग एक ही तरह से पहली गेंद पर आउट हो गए। दोनों बार उन्हें मिचेल स्टार्क ने आउट किया। इन दो 'गोल्डन डक' को भूल भी जाएं तो उनके नाम उससे पहले की दस वनडे पारियों में 14, 31, 4,6, 34*, 4, 8, 9,13, 16 रन दर्ज हैं। जाहिर है, वनडे इंटरनेशनल की जरूरतों के हिसाब वह अभी तक अपने को ढाल नहीं पाए हैं। हालांकि, इसके बावजूद उन पर टीम मैनेजमेंट का भरोसा बना हुआ है।
    सूर्यकुमार को पता है कि उन्हें वनडे में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मैं कह चुका हूं कि क्षमतावान खिलाड़ियों को यह कभी नहीं लगना चाहिए कि उन्हें भरपूर मौके नहीं दिए गए।
    टीम मैनेजमेंट का समर्थन
    दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से 10 विकेट से मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा से सूर्यकुमार के प्रदर्शन पर सवाल किया गया। इस पर उनका कहना था, ‘हमें श्रेयस अय्यर की वापसी के बारे में पता नहीं है। उसकी जगह खाली है तो हम सूर्य को ही उतारेंगे। उन्होंने सीमित ओवरों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं कई बार कह चुका हूं कि जिसमें क्षमता है, उसे मौके मिलेंगे। उन्हें सात आठ या 10 मैच लगातार देने होंगे ताकि वह अधिक सहज हो सकें। अभी उन्हें किसी के चोटिल होने या उपलब्ध नहीं होने पर मौका मिल रहा है। टीम मैनेजमेंट का काम खिलाड़ियों को मौके देना है और जब लगे कि वह सहज नहीं है या रन नहीं बन रहे, तब इसके बारे में सोचेंगे।’

    नंबर्स गेम
    • 2 हाफ सेंचुरी हैं सूर्यकुमार यादव के नाम 22 वनडे इंटरनेशनल मैचों में
    • 25.47 औसत से रन बनाए हैं सूर्यकुमार यादव ने अब तक वनडे इंटरनेशनल करियर में

    स्टार्क ने 13 साल से नहीं बदला है अंदाज
    भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में पांच विकेट लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बोलर मिचेल स्टार्क ने कहा है कि पावरप्ले के ओवर्स में फुल लेंथ पर बोलिंग करने की उनकी योजना पिछले 13 सालों से नहीं बदली है। इसने उनको अच्छा रिजल्ट भी दिया है। स्टार्क सीरीज के शुरुआती दो वनडे मैचों में आठ विकेट ले चुके हैं। पावरप्ले के दौरान स्ट्राइक करने की उनकी क्षमता लगातार दिखी है।
    दूसरे वनडे में स्टार्क के चार विकेट ओपनिंग स्पेल के दौरान आए। इस 33 वर्षीय पेसर ने कहा कि वह अपनी वह रणनीति नहीं बदलेंगे जिससे उन्हें 109 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 219 विकेट मिले हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी योजना 13 साल से नहीं बदली है। लंबे समय से मेरी भूमिका रही है कि मैं पावरप्ले में विकेट लेने की कोशिश करूं। कभी-कभी शायद मैं अधिक महंगा रहूं, लेकिन मैं सभी तरीकों से आउट करने की कोशिश करता हूं। पिछले दो मैचों में मेरा कोई नया गेम प्लान नहीं था।'


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
    Advt.