Select Date:

इंडिगो के एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट:घरेलू एयरलाइंस में सबसे कम

Updated on 13-03-2026 12:54 PM
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य घरेलू एयरलाइंस के मुकाबले सबसे कम है।

यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में लिखित जवाब में दी। दरअसल एक विमान दिन-भर में कई उड़ानें करता है और पायलटों को आराम भी देना होता है, इसलिए एक विमान के लिए कई पायलट होते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा अनुपात स्पाइसजेट में है। यहां हर एयरक्राफ्ट के लिए 9.4 पायलट का रेश्यो है। इसके बाद अकासा एयर में यह अनुपात 9.33 पायलट प्रति एयरक्राफ्ट है। वहीं एअर इंडिया में प्रति एयरक्राफ्ट 9.1 पायलट हैं, जबकि उसकी सहायक कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस में यह अनुपात 8.8 है।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर एलबर्स ने 10 मार्च को पद से इस्तीफा दिया था। दिसंबर 2025 में फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ी हुई थी। उस दौरान करीब 3 लाख यात्री प्रभावित हुए थे, जिसके बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन पर ₹22.20 करोड़ का भारी जुर्माना भी लगाया था।

इंडिगो में कुल 5,200 पायलट

मुरलीधर ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सबसे ज्यादा 48 विदेशी (एक्सपैट) पायलट नियुक्त किए हैं। इंडिगो ने 29 विदेशी पायलट हायर किए हैं। इंडिगो में कुल 5,200 पायलट हैं, जिनमें 970 महिला पायलट शामिल हैं। एअर इंडिया में 3,123 पायलट हैं, जिनमें 508 महिलाएं हैं।

एअर इंडिया एक्सप्रेस में कुल 1,820 पायलट हैं, जिनमें 234 महिलाएं हैं। वहीं अकासा एयर में 761 पायलट हैं, जिनमें 76 महिला पायलट शामिल हैं। स्पाइसजेट में कुल 375 पायलट हैं, जिनमें 58 महिलाएं हैं।

टोल कलेक्शन 61 हजार करोड़ के पार

देश में राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) से होने वाली टोल वसूली 61 हजार करोड़ के पार हो गई है। पांच साल में इसमें करीब 120% की बढ़ोतरी हुई है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि देश में टोल कलेक्शन में पांच वर्षों में लगातार और बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। 2024-25 में यह राशि 61,408.15 करोड़ रुपए रही। आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 में 27,926.67 करोड़ रुपए टोल वसूला गया था। सरकार ने बताया है कि टोल की दरें महंगाई से जुड़ी होती हैं।

ईरान में 9,000 भारतीय नागरिक, सरकार ने सावधानी बरतने की सलाह दी

सरकार ने संसद को बताया है कि अभी ईरान में करीब 9,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं। इनमें छात्र, कारोबार करने वाले लोग, फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर, तीर्थयात्री, नाविक और मछुआरे शामिल हैं।

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने राज्यसभा में कहा कि तेहरान में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को सावधानी बरतने, हालात की जानकारी लेते रहने और दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी है।

सरकार ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक विशेष नियंत्रण कक्ष शुरू किया है और दूतावास ने आपातकालीन सहायता फोन और ई-मेल सेवा भी शुरू की है। जो भारतीय वापस भारत आना चाहते हैं, उनकी मदद के लिए दूतावास व्यवस्था कर रहा है।

पश्चिम एशिया में तनाव तब बढ़ा जब अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमला किया, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई।

इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स का इस्तीफा:दिसंबर में फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ी हुई थी, ₹22 करोड़ जुर्माना लगा था


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
Advt.